Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारBJP Celebrates CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Havan Yagya and Tree Plantation

भाजयुमो ने सीएम के जन्मदिन पर किए यज्ञ, गंगा दुग्धाभिषेक और पौधारोपण

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 16 Sep 2024 01:19 PM
share Share

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में हवन यज्ञ के गंगा दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना की। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाकर गुरुकुल विद्यालय विभाग में हवन यज्ञ किया। इसमें आहुति देते हुए सभी बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें