Inspection of Jhoola Pul in Bhimtal MLA Ram Singh Kaida Addresses Safety Concerns विधायक कैड़ा ने झूला पुल का निरीक्षण किया, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsInspection of Jhoola Pul in Bhimtal MLA Ram Singh Kaida Addresses Safety Concerns

विधायक कैड़ा ने झूला पुल का निरीक्षण किया

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में तीतडा नदी पर बने झूलापुल का निरीक्षण विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। उन्होंने पुल में नट बोल्ट गायब होने की समस्या को हल किया और अधिकारियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 4 April 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
विधायक कैड़ा ने झूला पुल का निरीक्षण किया

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में तीतडा नदी पर बने झूलापुल का शुक्रवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हाल में झूलापुल से नट बोल्ट गायब होने का पता चला था। इस पर लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से पुल का निरीक्षण करने को कहा गया था। शुक्रवार को खुद भी मौके पर पहुंचे और पुल में नट बोल्ट लगवाए। वहीं अधिकारियों को झूला पुल में पाई गई खामियों को दूर करने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा है। अन्य ब्लॉकों में भी पुलों का निरीक्षण करने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।