Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीFormer CM Harish Rawat Criticizes Dhami Government for Short Assembly Session

विधानसभा की गरिमा सरकार ने कम की : रावत

- स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने को आए थे हल्द्वानी -

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 26 Aug 2024 01:21 PM
share Share

विधानसभा की गरिमा सरकार ने कम की : रावत - स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने को आए थे हल्द्वानी

- सत्र के समय निर्धारण व विषयों को लेकर हमेशा से विपक्ष से नहीं की गई चर्चा

- कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का आह्वान किया

फोटो समाचार

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा सत्र को लेकर राज्य की धामी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में पक्ष और विपक्ष मिलकर तय करते हैं कि विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा। सरकार ने ऐसी कोई मंत्रणा ना करके तीन दिन का सत्र रखकर विधानसभा की गरिमा को कम किया है।

वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सोमवार को स्वराज आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कबीना मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि एक दिन का सत्र तो केवल राज्य में आई आपदा पर चलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। संवाद कार्यक्रम में बद्रीनाथ व मंगलौर में कांग्रेस को मिली जीत पर सभी को बधाई दी व निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

गैरसैंण स्थायी राजधानी

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में टेंट लगाकर राजधानी की शुरुआत की थी। जितना समय जनता ने दिया उसमें कांग्रेस ने गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए। उनकी सरकार को गिराया नहीं गया होता तो आज गैरसैंण उत्तराखंड की स्थायी राजधानी होती।

निकाय चुनाव से बच रही भाजपा

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के डर से भाजपा उसको बार बार टाल रही है। उन्होंने कहा कि निकायों में अधिकारियों को तैनात कर नियमों का उल्लंघन कर रही है। जनता इसका जबाब चुनाव में देगी।

ये रहे मौजूद

जिलाध्याक्ष राहुल छिमवाल, गोविंद बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, हरेन्द्र बोरा, ललित जोशी, केदार पलड़िया, हेमवत्ती नंदन बहुगुणा, सतीश नैनवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, जया कर्नाटक, नरेश अग्रवाल, हेमेश खर्कवाल, शशिवर्मा, विमला संगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, कम्मो रानी, भोला भट्ट, कौशलेन्द्र भट्ट, खजान पांडे, कैलाश साह, चंदन बोरा, शोएब अहमद, हिमांशु जोशी, प्रदीप नेगी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें