Weekly Parade Held at Reserve Police Line with Inspection by ADG Mukesh Chandra Uttam पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsWeekly Parade Held at Reserve Police Line with Inspection by ADG Mukesh Chandra Uttam

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ

Shravasti News - श्रावस्ती में रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने परेड की सलामी ली और दौड़ लगवाई। उन्होंने परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरक,...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीTue, 17 June 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ

श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर आयोजित परेड की सलामी ली तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार व स्टोर, नवनियुक्त आरक्षियों की ट्रेनिंग के लिए बैरक में संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। बैरक व आवासीय परिसर के आसपास साफ- सफाई के लिए निर्देशित किया। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।