Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनOld Pension Scheme Movement Gains Momentum Nationwide Protests Planned

प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में 26 सितंबर को पेंशन आक्रोश मार्च

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति के तहत 26 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। 15 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें सभी प्रदेशों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 17 Sep 2024 12:11 PM
share Share

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनी रणनीति 15 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, तेज होगा ओपीएस बहाली आंदोलन

देहरादून, मुख्य संवाददाता।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले ओपीएस बहाली आंदोलन तेज होने जा रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन कार्यक्रम फाइनल किया गया। तय हुआ कि 26 सितंबर को देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी भी मौजूद रही। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि 26 सितंबर को प्रदेश एवं देश के सभी जिला मुख्यालय में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। 15 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी। उत्तराखंड से सूर्य सिंह पंवार को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर शांतनु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, हर्षवर्धन जमलोगी, उर्मिला द्विवेदी, रुचि पैन्यूली, हेमलता कजालिया, अमित शेखर नेगी, संतोष गडोई, पुष्कर राज बहुगुणा, अनिल पंवार, संजीव गुसाईं, रमेश पाठक, सुशील तिवारी, विकास शर्मा, सुखदेव सैनी, सदाशिव भास्कर, मनोज बडछीवाल, रणजीत कौर, अनूप जदली, लक्ष्मण कोरंगा, हरेंद्र रावल, मदन बड़थ्वाल, हुकम सिंह नयाल, गणेश भंडारी, केके पाठक, धीरेंद्र पाठक, गोविंद मेहता, प्रकाश तड़ागी, अजवीर रावत, जयप्रकाश बिजल्वाण, भूपेंद्र बिष्ट, उत्तम राणा, विजय सिंह पयाल, देवेंद्र फर्स्वाण, एसएस राणा, महिपाल सिंह चौहान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें