Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनFormer Congress MLA Rajkumar Visits Flood-Affected Bindal River Areas Assures Assistance

आपदा प्रभावितों से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ने दिया मदद का भरोसा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार ने शुक्रवार को बिंदाल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 23 Aug 2024 01:11 PM
share Share

कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजकुमार ने शुक्रवार को बिंदाल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की बात कही और सरकार से जल्द प्रभावितों को मुआवजा देने और राहत कार्य पूरा करवाने की मांग की। लोगों ने समय से मदद नहीं मिल पाने को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रदेश संगठन महामंत्री यूथ कांग्रेस प्रियांश यंश छाबड़ा, राजपुर यूथ अध्यक्ष सागर सेमवाल समेत अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें