गुमशुदा किशोरी का चौथे दिन भी नहीं चल पाया पाया
बनबसा में एक 16 वर्षीय किशोरी घर से बाजार गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा है कि किशोरी की खोजबीन की जा रही है और जल्द ही उसका पता...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 18 Sep 2024 05:38 AM
Share
बनबसा। घर से बाजार गई एक किशोरी का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशोरी की मां ने बनबसा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बीते रविवार देर रात बनबसा के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से बाजार सामान लेने निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज खोजबीन की जा रही है, जल्द गुमशुदा का पता लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।