गुमशुदा किशोरी का पांचवे दिन भी नहीं चल पाया पता

बनबसा में एक किशोरी, जो बाजार गई थी, को पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी सुबह 11 बजे घर से निकली थी और तब से लापता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतThu, 19 Sep 2024 06:00 AM
share Share

बनबसा। घर से बाजार गई एक किशोरी का पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशोरी की मां ने बनबसा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बीते रविवार देर रात बनबसा के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सुबह करीब 11 बजे घर से बाजार सामान लेने निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज खोजबीन की जा रही है, जल्द गुमशुदा का पता लगाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें