रोडवेज कर्मचारी संघ की जमुना मंडल अध्यक्ष बनींरोडवेज कर्मचारी संघ की जमुना मंडल अध्यक्ष बनीं
टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संघ के टनकपुर मंडल के वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। जमुना देवी को अध्यक्ष और नीरज सिंह मोनू को मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम...

टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी संघ के टनकपुर मंडल के वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न कराए गए। सर्वसम्मति से जमुना देवी को मंडलीय अध्यक्ष व नीरज सिंह मोनू को मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प जताया। टनकपुर में चुनाव अधिकारी एलडी पालीवाल, गोपेश्वर श्रीवास्तव, रघुवीर चौधरी, मनन्दिर गाबा की देखरेख में रोडवेज कर्मचारी संघ की मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भैरव सिंह को उपाध्यक्ष, अमित कपूर को संगठन मंत्री, हर्ष बहादुन सिंह को संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र चिलवाल को कोषाध्यक्ष, वसीम अहमद को मीडिया प्रभारी, ललित प्रसार को कार्यालय सचिव चुना गया। जबकि हरीश जोशी व मनोज मिश्रा को प्रांतीय सदस्य, शेर सिंह, पूरन सिंह, जगदीश कुमार व जगदीश मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै, मनोज भट्ट, सूरज बाबू, दरबान राम, मनोहर सिंह, धनगिरी, अनुराग सिंह, लईक हसन, संतोष सिंह, किशन सिंह, जगवीर, धीरज प्रसाद, डुंगर सिंह, चचंल सिंह, मनोज कुमार, जावेद, नीरज बिष्ट, नीतीश कुमार, अजय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।