Notification Icon

छड़ी यात्रा पहुंची बाबा बागनाथ की नगरी

कुमाऊं की काशी कहे जाने वाली बाबा बागनाथ की नगरी में छड़ी यात्रा पहुंची। यात्रा में शामिल साधुओं ने बाबा के दर्शन किए। यात्रा कुमाऊं भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 2 Oct 2020 01:32 PM
share Share

कुमाऊं की काशी कहे जाने वाली बाबा बागनाथ की नगरी में छड़ी यात्रा पहुंची। यात्रा में शामिल साधुओं ने बाबा के दर्शन किए। यात्रा कुमाऊं भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए जाएगी।शुक्रवार को छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज करीब 30 साधु-संतों के साथ बागनाथ मंदिर पहुंचे।

यह यात्रा गुरुवार को गढ़वाल से कौसानी पहुंची थी। शुक्रवार सुबह छड़ी यात्रा के साधु-संतों ने बैजनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पूजन किया। यात्रा 12 सितंबर को हरिद्वार से गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण के लिए बागेश्वर पहुंची थी। जिले के तमाम प्रमुख मंदिरों में भ्रमण के बाद 14 सितंबर को छड़ी यात्रा गढ़वाल के लिए रवाना हुई। गढ़वाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, यमकेश्वर, गोपेश्वर, रुद्रनाथ समेत तमाम प्रमुख मंदिरों के भ्रमण के बाद छड़ी यात्रा अब कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करेगी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि छड़ी यात्रा शनिवार सुबह जागेश्वर के लिए निकलेगी।

03 बीजीएच 27 पी:

बागेश्वर में छड़ी यात्रा का स्वागत करते जूड़ा अखाड़ा के साधु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें