Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरDistrict Magistrate Inspects Garud Helipad and Jawahar Navodaya Vidyalaya

डीएम ने किया हेलीपैड व जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मेलाडुंगरी हेलीपैड और जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड के विस्तार के लिए स्थानीय लोगों से बात की और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 16 Sep 2024 05:17 PM
share Share

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड के विस्तार के लिए स्थानीय लोगों से वार्ता की। आसपास की भूमि को अधिग्रहित करने के निर्देश दिए। यात्री टर्मिनल हेलीपैड से कुछ दूर बनेगा। ताकि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रहे। नवोदय विद्यालय में सुरक्षा के चलते अग्निशमन उपकरण लगाने तथा सीसी कैमरे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोमवार को मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा से हेलीपैड की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि हेलीपैड के पास कुल 8000 वर्ग मीटर भूमि है। जिसमें से अब तक यूकाडा के अनुसार दो हजार वर्ग मीटर का उपयोग किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने शेष भूमि का समतलीकरण करने व आसपास की भूमि अधिग्रहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड के समीप की सुरक्षा दीवार को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार पहुंचे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई व खेल आदि की जानकारी ली। उप प्राचार्य दीपा जोशी ने बताया कि विद्यालय में 179 छात्राएं व 289 छात्र हैं। कुछ कक्षाओं में स्मार्ट क्लास संचालित की जाती हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से वार्ता की। उप प्राचार्य ने बच्चों के खेल मैदान का समतलीकरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, लोनिवि के सहायक अभियंता विजेंद्र मेहरा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें