Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरCelebration of Chief Minister Pushkar Singh Dhami s Birthday with Race and Awards

युवा मोर्चा ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 16 Sep 2024 02:46 PM
share Share

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान संकल्प दौड़ आयोजित हुई। बालक वर्ग में योगेश व बालिका वर्ग में ज्योति से सबसे तेज दौड़ लगाई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। जिलाध्क्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ स्टेडियम से बायपास मंडलासेरा होते हुए भाजपा कार्यलय में समाप्त हुई। इस दौड़ में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग महिला वर्ग में प्रथम से छठवें स्थान पर रहने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। .

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने जो कहा वह करके दिखाया है। आज प्रदेश में नई-नई योजनाएं लागू हो रही है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। भाजा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि उनका संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक प्रतिनिधि गौरव कुमार दास ने कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका व पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने को कहा है। पुरुष वर्ग में योगेश कुमार, दीपक बोरा और पवन कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में ज्योति कोरंगा, कोमल खड़ाई और तोशू पांडेय पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर धीरेंद्र परिहार, संजय परिहार, अक्षय चान्याल, योगेश जोशी, राहुल साह, भूपेंद्र दानू, मनीष कुमार लोकेंद्र धपोला आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें