फरार दो वारंटी पुलिस ने किए गिरफ्तार
बागेश्वर की कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राजकुमार सहदेव और नंदन सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने सभी थाना...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 17 June 2025 04:46 PM

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शतप्रतिशत वारंटियों की तामीली के निर्देश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने वारंटी राजकुमार सहदेव पुत्र पुरुषोत्तम सहदेव निवासी बागनाथ गली तथा मजियाखेत निवासी नंदन सिंह पुत्र गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध दीवानी में मामले दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।