Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsWeather Changes in Sultanpur Heat Increases as Monsoon Approaches
धूप निकलते ही फिर बढ़ी उमस,तापमान में इजाफा
Sultanpur News - सुलतानपुर में मंगलवार को मौसम में बदलाव आया है, जिससे उमसभरी गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 28 घंटे में मानसून पहुंचने की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 17 June 2025 11:37 PM

सुलतानपुर। जिले में मंगलवार को आसमान में बादल व धूप निकलने से मौसम फिर बदल गया है। जिससे उमसभरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम में रोजाना हो रहे बदलाव से घर में रहना मुश्किल हो रहा है। उमस से जीव-जन्तु बेहाल है। मौसम विभाग ने 28 घंटे में उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने व जनपद में 25 जून तक पहुंचने की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव होने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे आर्द्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम46 फीसदी रिकार्ड की गई। आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।