Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़When will the Buddhist Vihar be free from garbage and waterlogging?

बौद्ध विहार में गंदगी और जलभराव से निजात कब

करीब 12 हजार से अधिक की वोटर आबादी वाले वार्ड नंबर 12 बौद्ध बिहार में समस्याओं का अंबार है। इस वार्ड में करीब 30 हजार से अधिक की जनसंख्या रहती है। इस इलाके में गंदगी, कूड़ा कीचड़ का अंबार है। कई इलाकों में तो सड़क पूर्ण रूप से जर्जर है।

Sunil Kumar हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
बौद्ध विहार में गंदगी और जलभराव से निजात कब

बौद्ध विहार इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए पाइपलाइन तो है, लेकिन कई दिनों से सूखी पड़ी है। राठी नगर में मिनी नलकूप खराब पड़ा है। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति कई दिनों से बाधित है। एक दर्जन से अधिक लीकेज के कारण सड़कों पर हजारों लीटर पानी बहता है। अगर इस इलाके से प्रमुख समस्याएं दूर हो जाए, तो विकास की राह आसान हो।

बौद्ध बिहार में समस्याओं का अंबार

शहर की घनी आबादी वाला वार्ड नंबर 12 बौद्ध बिहार में हजारों समस्याएं हैं। इलाके में करीब 30 हजार से अधिक लोग रहते हैं। वहीं इस वार्ड की वोटर आबादी करीब 12 हजार है। नौरंगाबाद, एटा रोड से इसका सीधा जुड़ाव है। गली-मोहल्लों में सड़कों पर गंदगी पसरी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियों का हाल काफी बुरा है। गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या रहती है। घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। जलभराव के कारण बच्चे घर से स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। कीचड़ में आए दिन फिसलकर बच्चे व बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। राठी नगर में पुलिया ही टूटी पड़ी है। वहीं कई इलाकों में नालियां चोक पड़ी है। सड़कों पर जलभराव रहता है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

मंगलवार को हिन्दुस्तान समाचार पत्र की टीम वार्ड नंबर 12 बौद्ध बिहार पहुंची। बोले अलीगढ़ अभियान के तहत लोगों ने टीम को अपनी समस्याएं बताईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राठी नगर में पिछले कई दिनों से नलकूप खराब पड़ा है। जिससे इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। लोगों ने बताया कि इलाके में एक खाली मैदान पड़ा है। जो डीएवी का है। शाम के समय यहां अराजक तत्व एकत्रित हो जाते हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों से विवाद होता है। रात के समय इलाके से महिलाओं का निकलना भी दूभर है। लोगों ने बताया कि इलाके में लोग जलभराव से परेशान हैं। नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं। साफ-सफाई के अभाव में सड़कों पर बेशुमार कीचड़ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई सालों से इलाके की यही स्थिति है। बताया कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। लोगों ने बताया कि वार्ड में सड़कों का बुरा हाल है। स्मार्ट सिटी में भी जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। गली-मोहल्लों की सड़कों का तो हाल और भी बुरा है। कई इलाकों में सड़क ही गायब है। टूटी सड़कों पर वाहन चालक गिर कर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने इनके दुरुस्तीकरण की मांग की है।

नंबर गेम

12 हजार की वोटर आबादी वार्ड नंबर 12 की।

-30 हजार से अधिक की जनसंख्या रहती है बौद्ध बिहार में।

-12 से अधिक लीकेज पूरे इलाके में।

वार्ड 12 के प्रमुख इलाके

धर्मपुरी, महावीर नगर, बुद्ध बिहार डोरी नगर, राठी नगर, नगला मानसिंह आदि।

कूड़े-गंदगी से बढ़ रही मच्छरों की जनसंख्या

अलीगढ़। बौद्ध बिहार इलाके में करीब दो दर्जन से अधिक गली-मोहल्ले हैं। अलग-अलग इलाकों में करीब 30 हजार से अधिक लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। एक-एक सप्ताह तक सफाईकर्मी दिखाई नहीं देते। जिसके कारण गली-मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। मोहल्लों में दोपहर तक भी कूड़े का उठान नहीं होता। डीएवी के मैदान में भी गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे इलाके में मच्छरों की जनसंख्या भी बढ़ गई है।

राठी नगर में खराब पड़ा नलकूप, जलापूर्ति बाधित

स्थानीय लोगों ने बताया कि राठी नगर में पिछले तीन-चार दिन से नलकूप खराब पड़ा है। इस नलकूप से करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि खराब नलकूप को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था। नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत भी कराया गया है। लेकिन, अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि गली नंबर 4 में और बुरा हाल है। यहां जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन भी है। लेकिन, काफी समय से नल सूखे पड़े हैं।

राठी नगर में खराब पड़ा नलकूप, जलापूर्ति बाधित

स्थानीय लोगों ने बताया कि राठी नगर में पिछले तीन-चार दिन से नलकूप खराब पड़ा है। इस नलकूप से करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि खराब नलकूप को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया था। नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत भी कराया गया है। लेकिन, अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। लोगों ने बताया कि गली नंबर 4 में और बुरा हाल है। यहां जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन भी है। लेकिन, काफी समय से नल सूखे पड़े हैं।

शिकायत

-गली नंबर चार मोहनलाल स्कूल के पास कई दिनों से जलापूर्ति ठप है।

-राठी नगर में तीन दिन से नलकूप बंद पड़ा है।

-डीएवी के मैदान में शाम के समय अराजक तत्वों से परेशानी।

-वार्ड में एक दर्जन से अधिक लीकेज हैं। नलों से दूषित जलापूर्ति होती है।

-इलाके में गंदगी की समस्या प्रमुख है। नगर निगम द्वारा कूड़े का उठान सही समय पर नहीं होता।

-नियमित रूप से इलाके की साफ-सफाई नहीं होती।

-गली-मोहल्लों में कीचड़ सड़कों पर पसरी रहती है। नाले-नालियां चोक पड़े हैं।

सुझाव

-खराब नलकूप हो सही कराया जाए। जिससे पेयजल आपूर्ति सामान्य हो।

-एक दर्जन से अधिक लीकेज को सही कराया जाए।

-डीएवी मैदान के चारों ओर बाउंड्री का निर्माण कराया जाए। जिससे अराजक तत्व एकत्रित न हो।

-नियमित रूप से इलाके की साफ-सफाई होनी चाहिए।

-सभी कूड़ा प्वाइंटों से समय से कूड़े का उठान होना चाहिए।

-टूटी पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया जाए। इसमें बच्चे और वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं।

-गली नंबर 4 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

अगला लेखऐप पर पढ़ें