Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीNew Vande Bharat Train Schedule from Varanasi to Agra Announced

बनारस-आगरा वंदेभारत 23 से नियमित चलेगी

वाराणसी से आगरा के लिए नई वंदेभारत ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है। यह ट्रेन 23 सितम्बर से नियमित रूप से चलेगी और बनारस से आगरा की 576 किमी की दूरी 7 घंटे में तय करेगी। ट्रेन शाम 3:20 पर रवाना होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 18 Sep 2024 08:48 PM
share Share

वाराणसी, संवाददाता। बनारस से आगरा के लिए संचालित नई वंदेभारत (गाड़ी संख्या- 20175-76) का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया। ट्रेन 23 सितम्बर से शुक्रवार को छोड़कर यह नियमित चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितम्बर को इसे अहमदाबाद से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर आगरा से रवाना किया था। आठ कोच वाली ट्रेन बनारस से आगरा की 576 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। बनारस स्टेशन से यह शाम 3.20 पर रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 10.20 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में आगरा से सुबह 6 बजे चलकर दिन में 1 बजे बनारस पहुंचेगी। इसमें छह चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव कोच हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें