Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Vande Bharat UP aligarh also got the gift train was welcomed with drums on the first day

UP के इस जिले को भी मिली वंदेभारत की सौगात, पहले दिन ट्रेन का ढोल-नगाड़ों से स्वागत

  • देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत की सौगात उत्तर प्रदेश के एक और जिले को मिल गई है। शुक्रवार को यहां ट्रेन पहुंची तो ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया गया। बात अलीगढ़ स्टेशन की हो रही है। दिल्ली से अयोध्या जाने वाले वंदेभारत ट्रेन अब अलीगढ़ में भी रुकने लगी है।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 Aug 2024 03:59 PM
share Share

देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत की सौगात उत्तर प्रदेश के एक और जिले को मिल गई है। शुक्रवार को यहां ट्रेन पहुंची तो ढोल नगाड़ों से उसका स्वागत किया गया। बात अलीगढ़ स्टेशन की हो रही है। दिल्ली से अयोध्या जाने वाले वंदेभारत ट्रेन अब अलीगढ़ में भी रुकने लगी है। इससे अयोध्या और दिल्ली के साथ ही राजधानी लखनऊ और कानपुर जाना आसान हो गया है। शुक्रवार सुबह अलीगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन को सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद सतीश गौतम ने गाड़ी संख्या 22426 ,आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्र की जनता सांसद लंबे समय से मांग कर रहे थे। शुभारंभ के दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, महापौर प्रशान्त सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए रेलवे गाड़ियों और यात्री सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया गया है। यात्रियों के लिए दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। रेलवे द्वारा गाड़ियों के ठहराव, नई गाडियां और उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है।

लखनऊ, अयोध्या की राह होगी आसान

गाड़ी संख्या 22426 आनंद विहार-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार से 06:10 बजे प्रस्थान कर अयोध्या कैंट 14:30 बजे पहुंचेगी। अलीगढ़ जंक्शन यह ट्रेन सुबह 07:30 पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग से होते हुए अयोध्या को पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट से 15:20 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ जंक्शन पर 09:33 पर पहुंचेगी। शुभारंभ के अवसर पर उपमुख्य यातायात प्रबंधक, टूंडला, अमित सुदर्शन, सहायक सुरक्षा आयुक्त, गुलजार सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें