UP Weather: होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बढ़ेगी गर्मी, जानें अगले 7 दिन का पूर्वानुमान
यूपी में होली के मौके पर खूब गर्मी पड़ेगी। इससे लोग खूब रंग खेल सकेंगे। इस दौरान सर्दी का अहसास भी नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक रविवार को आने वाले विक्षोभ का असर दिल्ली और आसपास तक सीमित रहेगा। होली के दौरान रात का पारा 14-15 डिग्री और दिन का तापमान 32 डिग्री रह सकता है।

होली में पूरे प्रदेश में खूब गर्मी रहेगी। इससे लोग खूब रंग खेल सकेंगे। इस दौरान सर्दी का अहसास नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक रविवार को आने वाले विक्षोभ का असर दिल्ली और आसपास तक सीमित रहेगा। होली के दौरान रात का पारा 14-15 डिग्री और दिन का तापमान 32 डिग्री रह सकता है। शनिवार को सीजन (मार्च) में पहली बार दिन का पारा 30 पार कर गया।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हल्का असर पड़ेगा। बर्फबारी व बारिश होगी। साथ ही पंजाब व दिल्ली में भी तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश के आसार भी हो सकते हैं। पर इसका हल्का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभावित है लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में नहीं पड़ेगा।
अब लगातार चढ़ने लगेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही दिन-रात का पारा चढ़ने लगेगा। विशेष रूप से 11 से 14 मार्च तक दिन का पारा तेजी से चढ़ेगा। रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन का पारा 32 डिग्री या अधिक तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार अधिक हो सकती है लेकिन सर्द नहीं होगी। रात के तापमान में बादलों के कारण तापमान बढ़ सकता है। न्यूनतम पारा 14 से 15 डिग्री या अधिक हो सकता है।
अभी से दिखने लगे सूरज के तेवर
सूरज के तेवर अभी से दिखने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री चला गया जो सामान्य से 05.7 डिग्री अधिक है। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 05 मार्च को 24.4, 06 मार्च कको 26.8, 07 मार्च को 29.4 और 08 मार्च को 30.2 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में अभी तक अधिक वृद्धि नहीं हुई है। पारा 09.7 से 10.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। अगले 24 से 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना कम है।
विक्षोभ की तीव्रता तय करेगी भविष्य
जो पश्चिमी विक्षोभ रविवार को आ रहा है वह निचले स्तर से उठा है। इसरे मैदान में प्रभाव को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। पर फिलहाल 11 से 13 तक तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 को बदली अधिक हो सकती है और तापमान भी चढ़ सकते हैं। विक्षोभ का परिणाम क्या निकलेगा, इसका अध्ययन विशेषज्ञ करने में लगे हैं।
होली में संकट नहीं, खूब खेलें
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि होली के दौरान कानपुर मंडल और आसपास खूब गर्मी रहेगी। इससे रंग खेलना आसान रहेगा। वैसे पूरे प्रदेश में ही तापमान चढ़ेगा। दिन ही नहीं रात में भी गर्मी बढ़ेगी। होली के बाद संभव है तेज हवाएं चलें जो सर्द होंगी। पर फिलहाल मौसम गर्म बना रहेगा। 02 से 03 डिग्री तापमान बढ़ना तय है।
मार्च अधिकतम न्यूनतम
06 26.8 12.7
07 29.4 09.7
08 30.2 10.6