Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Sambhal Route Diversion on Mahashivratri for Kanwar Yatra Roads Blocked Check details

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के लिए संभल में रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर बंद रहेगा यातायात

  • कांवड़ियों के सुरक्षित सफर के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से 26 फरवरी की शाम तक भारी व्यवसायिक वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर, प्राइवेट बस और रोडवेज बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, संवाददाता, संभलFri, 21 Feb 2025 10:49 AM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के लिए संभल में रूट डायवर्ट, इन रास्तों पर बंद रहेगा यातायात

महाशिवरात्रि पर्व पर संभल में कांवड़ यात्रा सके सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कांवड़िये हरिद्वार, गढ़‌मुक्तेश्वर समेत अन्य गंगाघाटों से गंगाजल और कांवड़ लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के सुरक्षित सफर के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से 26 फरवरी की शाम तक भारी व्यवसायिक वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर, प्राइवेट बस और रोडवेज बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

यहां डायवर्ट रहेगा रूट

- मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, गंवा, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्राचौक बाराला, नेहरू चौक गुन्नौर, नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से चन्दौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले वाहनों के लिए बिलारी से सिरसी तिराहा, हजरतनगर गढ़ी, चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, गंवा, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्राचौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर और नरौरा पुल होकर आगे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर महाकुंभ के लिए चलेंगी 1200 बसें, रेलवे स्टेशनों पर यात्री आश्रय

- बदायूं से चन्दौसी होते हुए दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने के लिए नया मार्ग बदायूं से आने वाला यातायात चंदौसी बाईपास, सिम्स कॉलेज बाईपास, संभल तिराहा, चौधरी सराय चौकी, खिरनी तिराहा, गंवा, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इन्द्राधीक बाराला नेहरू चौक गुन्नौर और नरौरा पुल होकर गंतव्य की ओर जाएगा।

- इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली और अलीगढ़ जाने के लिए इस्लामनगर चौराहा, संभल तिराहा बहजोई, बेहटा जय सिंह चौराहा, टिकटा रोड, रजपुरा नूरपुर तिराहा, इन्द्राचौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर और नरौरा पुल होकर गुजरेगा।

- दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चन्दौसी, संभल और मुरादाबाद जाने वाला यातायात नरौरा पुल, नेहरू चौक गुन्नौर, इन्द्रा चौक बबराला, नूरपुर तिराहा बबराला, रजपुरा, गंवा चौधरी सराय चौराहा संभल, चन्दौसी चौराहा संभल होकर गंतव्य की तरफ रवाना होगा।

- दिल्ली और अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की और जाने वाला यातायात इस रूट पर नेहरू चौक गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए यातायात आगे बढ़ेगा। इसी तरह सहसवान और बदायूं से आने वाला यातायात दिल्ली जाने के लिए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर गुजरेगा।

यहां बाधित रहेगा यातायात

- चन्दौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-इन्द्राचौक बबराला तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

- मनोटा पुल से असमोली होते हुए संभल की ओर और पातालेश्वर मंदिर से बहजोई की और जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग पर भारी वाहन नहीं चलेंगे।

- इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा और रजपुरा मार्ग पर यातायात वन-वे रहेगा और आधे भाग पर कांवड़ियों का आवागमन होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें