Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Rain Weather Update 22 January Cold Alert IMD Rainfall Alert Weather Forecast Barish Thand Wapas Ayegi

UP Rains: सावधान! UP समेत कई राज्यों में इस दिन बारिश की चेतावनी, ठंड पर भी आ गया अपडेट

  • UP Rains, Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज और कल बरसात होगी। वहीं, एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी और पारा चार डिग्री तक गिर जाएगा।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 Jan 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
UP Rains: सावधान! UP समेत कई राज्यों में इस दिन बारिश की चेतावनी, ठंड पर भी आ गया अपडेट

UP Rains, Weather Update 22 January: उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। यूपी, दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ा है। ऐसे में अब लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहने वाली, क्योंकि ठंड पर नया अपडेट आया है और एक बार से सर्दी बढ़ेगी और पारा गिरेगा। यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने वाली है। साथ ही, मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दो दिनों तक (22 और 23 जनवरी) बारिश की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी यूपी में भी आज और कल बारिश होगी। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो 24 जनवरी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। अभी पारा 13 डिग्री चल रहा है, जबकि 24 को 11, 25 को 10 और फिर 27 जनवरी को 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 23 जनवरी को को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 जनवरी, राजस्थान में 22 जनवरी को बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज बारिश होगी और आंधी तूफान का अलर्ट है।

जम्मू और कश्मीर में इन दिनों न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहाहै, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यह 7-14 डिग्री के बीच है। पूर्वी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 14-18 डिग्री के बीच है। इसके अलावा, पंजाब के आदमपुर में आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। हालांकि, उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। वहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन डिग्री तक पारा कम हो जाएगा। गुजरात में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

ये भी पढ़ें:गई नहीं है सर्दी, गलन और बारिश बिगाड़ेगी मौसम का मिजाज; कैसा रहेगा दिल्ली का हाल
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में फिर बदलने लगा है मौसम का रुख, कई जिलों में बारिश होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के लिए 23 और 24 जनवरी को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23 जनवरी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा में 24 जनवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-26 जनवरी के बीच घना कोहरा छाया रहेगा। बिहार और हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को कोल्ड डे की भी चेतावनी जारी की गई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें