Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Meerut Bank manager Commit Suicide on festival after playing holi with family

परिवार के साथ होली खेलकर बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, एक दिन पहले ही खरीदी थी रस्सी

  • मेरठ के कंकरखेड़ा में थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सतीश कुमार का शव शुक्रवार दोपहर घर में ही पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, संवाददाता, मेरठSun, 16 March 2025 12:43 PM
share Share
Follow Us on
परिवार के साथ होली खेलकर बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, एक दिन पहले ही खरीदी थी रस्सी

मेरठ के कंकरखेड़ा में थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी निवासी कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सतीश कुमार का शव शुक्रवार दोपहर घर में ही पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के जानसठ निवासी 54 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र श्यामलाल देवबंद में कोऑपरेटिव बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह एक साल से परिवार के साथ सरधना रोड स्थित दीवान चंद एनक्लेव की शिव विहार कॉलोनी में रहते थे।

परिवार में पत्नी रेणु, बेटी अदिति व बेटा शौर्य हैं। शुक्रवार को होली की छुट्टी में सतीश घर आए थे। सुबह उन्होंने परिवार के साथ होली खेली। लगभग 12 बजे परिवार के सदस्य कॉलोनी में ही रिश्तेदारी में होली खेलने चले गए। लगभग दो घंटे बाद परिजन वापस घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने कई आवाज लगाई लेकिन कमरा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो बैंक मैनेजर का शव पंखे से लटका था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें:हाथरस में 7 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद बवाल, गुस्‍साई भीड़ ने चलाए पत्‍थर

एक दिन पहले खरीद कर लाए थे रस्सी

परिजनों ने बताया कि सतीश कुमार एक दिन पहले बाजार से रस्सी खरीदकर लाए थे। हालांकि तब परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। शुक्रवार को उन्होंने उसी रस्सी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कंकरखेड़ा थाने के इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।