Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Mathura Yamuna Expressway Road Accident two dead Three injured

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 98 के निकट हादसे में सफारी सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Srishti Kunj मथुराSun, 4 May 2025 12:58 PM
share Share
Follow Us on
यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

यूपी के मथुरा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 98 के निकट हादसे में सफारी सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बिहार और मृतका नोएडा की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार एक सफारी यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। माइलस्टोन 98 के निकट आगे चल रहे किसी वाहन से सफारी टकरा गई। जिस वाहन से सफारी टकराई, उसका चालक उसे भगा ले गया। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सफारी में घायल सभी पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:UP Top News: कानपुर में आग से 7 दुकानें जलीं, लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस-वे पर हादसा

अस्पताल में चिकित्सकों ने गौर सिटी, सी 1505 नोएडा निवासी पूजा पत्नी प्रेम सिंह और दरभंगा बिहार निवासी सुमित पुत्र सिकन्दर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में गौर सिटी, सी 1505 नोएडा निवासी प्रेम सिंह पुत्र रामवृक्ष, सूर्य सिंह पुत्र प्रेम सिंह और 6/18 ए/5D रविदास गली, विश्वास नगर, नई दिल्ली पूर्वी निवासी रोशन पुत्र राजाराम घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें