Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Mathura Panchayat Conducted in Temple Firing during dispute one wrestler murdered with six bullets

मंदिर में चल रही पंचायत में ताबड़तोड़ फायरिंग, आधा दर्जन गोलियों से छलनी कर पहलवान की हत्या

मथुरा के छाता थाना शेरगढ़ के गांव पैगांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बड़े मंदिर परिसर में पंचायत के दौरान युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात से गांव में दहशत फैल गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को छाता के निकट आगरा-दिल्ली हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, मथुराSat, 24 Aug 2024 04:12 AM
share Share

मथुरा के छाता थाना शेरगढ़ के गांव पैगांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे बड़े मंदिर परिसर में पंचायत के दौरान युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात से गांव में दहशत फैल गयी। आक्रोशित लोगों ने शव को छाता के निकट आगरा-दिल्ली हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ जाम खुलवाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मृतक पर तत्कालीन प्रधान की हत्या का आरोप था। गांव पैगांव स्थित बड़े मंदिर परिसर में ग्रामीणों की पंचायत हो रही थी। इसमें अमोल पहलवान और कृष्णा मौजूद थे।

आरोप है कि पंचायत के दौरान शाम करीब चार बजे दोनों में कुछ तकरार हुई। इसी दौरान कृष्णा आदि ने अमोल पहलवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके करीब आधा दर्जन गोलियां लगीं। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोलियां चलने पर भगदड़ मच गयी। खून से लथपथ अमोल पहलवान को परिजन तत्काल उपचार को ले गये। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। छाता के निकट हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इधर, भरी पंचायत में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होने पर गांव में दहशत फैल गयी। परिजन व अमोल के परिचितों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े:पुलिस भर्ती बोर्ड का फुल प्रूफ प्लान सफला, पेपर लीक के बिना परीक्षा पूरी

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़
दिनदहाड़े हुई अमोल की हत्या पर कोहराम मच गया। भरी पंचायत में तड़तड़ाई गोलियां तो भगदड़ मच गयी। गुस्साए अमोल के परिजन और परिचित हाइवे पर पहुंच गये और जाम लगा दिया। कई किलोमीटर लम्बा जाम लगने से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पर सीओ छाता आशीष शर्मा ने छाता, गोवर्धन, सदर सर्किल की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह आदि जाम स्थल पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दो घंटे तक जब जाम नहीं खुला तो पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ दिया और जाम खुलवाया।

सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष के लोग क्रास रिपोर्ट दर्ज न करने की मांग कर रहे थे। पीड़ित पक्ष तहरीर दे रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ छाता ने बताया कि पुलिस को पंचायत की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।

आरोपी के पिता की हत्या में अभियुक्त था अमोल : पैगांव में अमोल और कृष्णा के मध्य पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताते चलें कि वर्ष-2022 में ग्राम प्रधान रामवीर की कोकिलावन में परिक्रमा देते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमोल पहलवान नामजद था। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में अमोल पहलवान जेल गया था। वह कुछ समय पूर्व ही जमानत पर जेल से छूट कर आया था। आरोप है कि अपने पिता रामवीर की हत्या का बदला लेने के लिए कृष्णा ने शुक्रवार को पंचायत में मौजूद अमोल पहलवान पर ताबड़तोड गोलियां चला दीं। एसएसपी ने एहतियातन गांव में पुलिस टीमतैनातकरदीहै।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें