UP Lakhimpur Tiger Attack in Fields Injured Woman Farmer Forest Department Claims Leopard Attack लखीमपुर में बाघ की दहशत, खेतों में काम कर रही महिला पर हमला, वन विभाग ने बताया तेंदुआ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lakhimpur Tiger Attack in Fields Injured Woman Farmer Forest Department Claims Leopard Attack

लखीमपुर में बाघ की दहशत, खेतों में काम कर रही महिला पर हमला, वन विभाग ने बताया तेंदुआ

  • यूपी के लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र में खेत में गन्ना छील रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे बाकी लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।

Srishti Kunj संवाददाता, लखीमपुर/नकहाFri, 28 March 2025 01:07 PM
share Share
Follow Us on
लखीमपुर में बाघ की दहशत, खेतों में काम कर रही महिला पर हमला, वन विभाग ने बताया तेंदुआ

यूपी के लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र में खेत में गन्ना छील रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे बाकी लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। विभाग इसे तेंदुए का हमला मान रहा है। शारदानगर रेंज के गांव सकेथू निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी गुरुवार को खेत में गन्ना छीलने गई थी।

बताया जाता है कि महिला खेत में गन्ना छील रही थी। गांव के बाकी लोग भी गन्ना छील रहे थे। तभी गन्ने के अंदर एक बाघ छिपकर बैठा हुआ था। बताया जाता है कि बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। शोर शराबा हुआ तो बाकी लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि बाघ ने महिला के चेहरे पर हमला किया है। उसके चेहरे के मांस गायब हो गया है।

ये भी पढ़ें:मेरठ जैसा एक और कांड होते-होते बचा, पत्‍नी ने पति को पिला दी जहरीली कॉफी

बताया जाता है कि महिला की हालत ज्यादा नाजुक है। उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर शारदा नगर रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रेस करने की कवायद शुरू कर दी है। लोगों को खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी है। ड्रोन से की जा रही बाघ की निगरानी, पिंजरा भी लगायाः सम्पूर्णानगर। सोमवार की रात दुधवा जंगल में आबादी में पहुंचे बाघ ने दो ग्रामीणों के पशुओं पर हमला करते हुए उन्हें मार दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।