Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Firozabad Woman Gang Raped in Agra Hotel Accused sent her video to relatives Snatched Jewelry

होटल में महिला के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, जेवर भी छीने

फिरोजाबाद की एक महिला के साथ आगरा के बिचपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में दो युवकों ने दुराचार किया। तीसरे ने वीडियो बनाया। महिला के जेवरात छीन लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये मांगे।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 08:09 AM
share Share

फिरोजाबाद की एक महिला के साथ आगरा के बिचपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में दो युवकों ने दुराचार किया। तीसरे ने वीडियो बनाया। महिला के जेवरात छीन लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये मांगे। महिला ने 40 हजार रुपये दे दिए। तब आरोपी दो लाख मांगने लगे। महिला ने नहीं दिए तो वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए। महिला ने पुलिस की शरण ली। सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा फरार है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि सिरसागंज निवासी महिला की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने बताया कि वह दुबई में रहता है। उससे मिलने आगरा आएगा। उसके लिए सोना लेकर आएगा।

दोस्त के कहने पर 24 अगस्त को महिला दवा लेने का बहाना कर फिरोजाबाद से आगरा आई। दुबई वाला युवक मिलने नहीं आया। उसने महिला से कहा कि वह सोने के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ गया है। उसे 10 हजार रुपये की जरूरत है। महिला के पास रुपये नहीं थे। वह आगरा कैंट स्टेशन के पास बैठकर रोने लगी। इसी दौरान आए दो युवकों ने महिला से रोने की वजह पूछी। महिला ने बताया कि उसके दोस्त को 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने हैं। एक युवक ने महिला के बताए नंबर पर पांच हजार रुपये पेटीएम कर दिए। पेटीएम नहीं हुआ।

ये भी पढ़े:CBSE स्कूलों में नौकरी के लिए भरी रकम,इंटरव्यू को पहुंचे तो उड़े होश, ऐसे ठगे गए

महिला को लगा कि उसका दोस्त रात को आ सकता है। महिला ने युवकों से कहा कि उसे रात में कहीं रुकवा दें। दोनों युवक महिला को ऑटो से बिचपुरी स्थित एक होटल में लेकर गए। महिला का अपने दुबई वाले दोस्त के फोन का इंतजार कर रही थी। उसे लगा कि रात को दोस्त आया तो वह उससे मिलने कैसे जाएगी। उसने दोनों युवकों को होटल में ही रोक लिया।

दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान एक तीसरे युवक ने दुराचार का वीडियो बनाया। आरोपियों ने महिला के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों के नंबर निकाल लिए। उससे कहा कि किसी को कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा। आरोपियों ने वीडियो और फोटो उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। तब महिला ने पति को जानकारी दी। पति के साथ 16 सितंबर को सदर थाने जाकर मुकदमादर्जकराया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने कागारौल के गांव अखबाई निवासी विशाल और नीरज को पकड़ा। वीडियो बनाने वाला भूपेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला के जेवरात भी बरामद किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें