छेड़खानी से तंग प्रधान की बेटी ने लगाई फांसी, हाईस्कूल की परीक्षा पर पड़ रहा था असर
- एटा में प्रधान की बेटी ने छेड़खानी से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। छेड़खानी मामले में पीड़िता के बयान दर्ज हुए थे। घर की दूसरी मंजिल पर बरामदे में किशोरी का शव लटका मिला है। उसकी हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी।

एटा में प्रधान की बेटी ने छेड़खानी से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी। छेड़खानी मामले में पीड़िता के बयान दर्ज हुए थे। घर की दूसरी मंजिल पर बरामदे में किशोरी का शव लटका मिला है। उसकी हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ 22 फरवरी को छेड़खानी की घटना हुई थी। किशोरी की मां प्रधान हैं। आरोपी राहुल निवासी नगला कछियाना घर में घुस आया और बेटी से छेड़खानी की थी। घरवालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। निधौलीकलां पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। उस मामले बुधवार को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे। इसके बाद किशोरी घर चली गई थी।
बताया गया कि उसका एक घर गांव के बाहरी हिस्से में बना हुआ है। बुधवार देर शाम घर के लोग वहां पहुंचे तो दूसरी मंजिल पर किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा था। घरवालों ने बताया कि छेड़खानी के बाद से बेटी परेशान थी। हाईस्कूल के पेपर भी चल रहे थे। घटना से उसका मन पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा था। बुधवार को बयान दर्ज कराने के बाद किशोरी दूसरे घर पर चली गई थी। पुलिस ने ने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परेशान रहने से परीक्षा पर पड़ रहा था असर
मृतका इस साल हाईस्कूल की परीक्षा भी दे रही थी। घटना से पहले बहुत मन लगाकर पढ़ती थी। घटना के बाद से वह काफी परेशान हो गई थी और ज्यादा किसी से बात भी नहीं करती थी। घटना के बाद चेहरे पर हंसी गायब से हो गई थी। मृतका सहित दो बहनें और एक भाई है। बताया जा रहा है कि बयान दर्ज कराने के बाद मां ने ही बेटी का मन बंट जाए और परेशान न हो उसे लेकर कुछ काम करने के लिए भी कहा था।
घरवालों को कतई अंदाजा नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। किशोरी की मां प्रधान भी बताई जा रही है। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी भी ली है। पूरे मामले में निधौलीकलां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ निधौलीकलां का कहना है कि मां ने बेटी को काम करने के लिए भेजा था। खाना बनाने के लिए भी कहा था। बेटी इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी।
22 को हुई थी घटना, ताऊ ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी ताऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 22 फरवरी को आरोपी राहुल पुत्र भगवान दास निवासी नगला कछियाना निधौलीकलां घर में घुस आया था और भाई की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी ने बचाने आए घर के एक युवक के साथ पिटाई भी की थी। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया था।