Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Fatehabad Man killed in Illicit Relationship Accused Family Absconding leaving pregnant Woman

युवक की हत्या कर गोबर के ढेर में दबाया, जानवरों ने नोंचा, गर्भवती बहू छोड़कर आरोपी परिवार फरार

  • आगरा में फतेहाबाद के गांव बड़ा कछियारा सांकुरी कला से तीन मार्च की रात लापता हुए 24 वर्षीय सोनू का गुरुवार को क्षत विक्षत शव मिला। हत्या के बाद शव को घूरे (गोबर का ढेर) के नीचे दबा दिया गया था। शव सड़ने पर दुर्गंध आ रही थी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराFri, 7 March 2025 12:31 PM
share Share
Follow Us on
युवक की हत्या कर गोबर के ढेर में दबाया, जानवरों ने नोंचा, गर्भवती बहू छोड़कर आरोपी परिवार फरार

आगरा में फतेहाबाद के गांव बड़ा कछियारा सांकुरी कला से तीन मार्च की रात लापता हुए 24 वर्षीय सोनू का गुरुवार को क्षत विक्षत शव मिला। हत्या के बाद शव को घूरे (गोबर का ढेर) के नीचे दबा दिया गया था। शव सड़ने पर दुर्गंध आ रही थी। जानवर उसे नोंच रहे थे। शव बाहर निकलने से पहले गांव का एक परिवार फरार हो गया। नामजद मुकदमा लिखाया गया है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया। वह गर्भवती है। उसने पूछताछ में बताया कि हत्या उसके ससुरालीजनों ने की है।

रामबरन ने बेटे की हत्या के आरोप में पड़ोसी जोगेंद्र सिंह उनके बेटे रिंकू, शैलू, पत्नी विमलेश, बहू बबली व वंदना को नामजद किया है। वंदना गर्भवती है। परिवार के अन्य सदस्य भाग गए हैं। लापता सोनू का क्षत विक्षत शव जोगेंद्र के गेंहू के खेत में घूरे के नीचे दबा मिला। सोनू के पिता रामबरन ने बुधवार को फतेहाबाद थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:शारीरिक संबंध बना लो फ्री में घर बनवा देंगे, ग्राम प्रधान पति की अश्लील डिमांड

पुलिस को बताया कि तीन मार्च की रात वह गांव हारकापुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात डेढ़ बजे वापस लौटे। सोनू उन्हें कमरे में सोता हुआ मिला था। वह कमरे में सोने चले गए। सुबह पांच बजे उठे तो बेटा लापता था। पहले सोचा कहीं चला गया होगा। जब कई घंटे बाद तक सोनू नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। परिचितों से संपर्क किया। रिश्तेदारों से पूछा। चार मार्च को वह सुबह से रात तक बेटे की तलाश में जुटे रहे। कहीं से कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार की सुबह सवा नौ बजे गांव में शव मिलने का हल्ला मचा। रामबरन के भतीजे ने परिजनों को बताया कि जोगेंद्र के गेंहू के खेत में घूरे के पास से दुर्गंध आ रही है। वहां कोई शव है। ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस आ गई। शव बाहर निकाला गया। वह लापता सोनू का निकला। सोनू का शव मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें:बारात में फायरिंग, खाना खा रहे किशोर की गोली लगने से मौके पर मौत, एक घायल

कॉल डिटेल से खुला राज, हत्यारोपियों की तलाश

सोनू का शव घर से महज 30 मीटर दूर घूरे के नीचे मिला था। हत्या की सूचना पर एसपी पूर्वी अतुल शर्मा, एसीपी फतेहबाद अमरदीप लाल मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव देखते ही इतना साफ हो गया था कि हत्या गांव में ही हुई है। हत्या के राज गांव से ही मिलते हैं। पुलिस छानबीन में जुट गई। सोनू अविवाहित था। पुलिस को पहला शक यही हुआ कि उसका किसी से कोई चक्कर तो नहीं था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। कॉल डिटेल में एक नंबर मिला। जिस पर सोनू की रात दो बजे तक कई बार बातचीत हुई थी। नंबर पड़ोसी जोगेंद्र सिंह के घर में चल रहा था। पुलिस जोगेंद्र सिंह के घर पहुंची। घर पर उसकी गर्भवती बहू वंदना मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हुई तो हत्या का राज खुल गया।

महिला से मिलने गया था

एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि महिला से पुलिस ने पूछताछ की थी। उसने बताया कि रात को सोनू घर के बाहर आया था। खिड़की के पास खड़ा था। घरवालों ने उसे दबोच लिया। गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में ले गए थे। वहां शव को घूरे के नीचे दबा लिया। सोनू के घरवाले उसे तलाश रहे थे। उसके ससुरालीजन उनकी गतविधियों पर नजर रख रहे थे

पिता ने बताया कि पुरानी रंजिश है

सोनू के पिता ने पुलिस को बताया कि हत्या की रात गांव में शादी समारोह था। पूरी रात डीजे बज रहा था। डीजे के शोर में उनके बेटे की चीख किसी को सुनाई नहीं दी होगी। उनका पडोसी जोगेंद्र सिंह से कई साल पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश के चलते बेटे की हत्या की गई है।

कैंसर पीड़ित हैं पिता

सोनू की हत्या से उसके पिता और परिजन बुरी तरह टूट गए हैं। पिता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि वह कैंसर के मरीज हैं। दीवाली पर उनका ऑपरेशन हुआ था। सोनू ने उनसे कहा था कि इलाज नहीं रुकेगा। चाहें उसे अपनी किडनी ही किसी को क्यों न देनी पड़े। बेटे की वजह से बहुत हिम्मत थी। पूरे परिवार को संभाले हुए था। पता नहीं अब क्या होगा।

घटना स्थल पर मिले कई साक्ष्य

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई साक्ष्य अपने कब्जे में लिए। शव के पास ही खेत में जैकेट, मफलर और एक चादर पड़ी मिली। चादर सोनू की थी। आशंका है कि वह घर से चादर ओढकर निकला होगा। ताकि उसे कोई पहचान नहीं पाए। हत्या के बाद आरोपियों ने चादर को खेत में फेंक दिया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें