Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP BKU Farmers Protest in Agra with 12 demands including power land acquisition Police Stopped Tractor with bulldozer

भाकियू ने आगरा में इन 12 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने बुलडोजर से रोके किसानों के ट्रैक्टर

भाकियू ने आगरा में बिजली, भूमि अधिग्रहण समेत 12 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। यूपी पुलिस ने बुलडोजर से किसानों के ट्रैक्टर रोके। किसानों ने कई घंटे सड़क जाम रखी। सड़क बंद कर किसान धरने पर बैठ गए।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराSat, 10 Aug 2024 03:17 AM
share Share

बिजली, भूमि अधिग्रहण और विनेश फोगाट के साथ हुई साजिश की सीबीआई जांच सहित 12 मांगों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा। आगरा में जनपद भर से सैकड़ों किसान घर से ट्रैक्टर लेकर भाकियू का झंडा और नारेबाजी के साथ रमाड़ा कट पर इकट्ठे हो गए। पुलिस ने रोड पर जेसीबी लगाकर उन्हें रोक लिया।

भाकियू पदाधिकारी आगरा- फतेहाबाद रोड की एक लेन बंद करके धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे तक उनका धरना जारी रहा। तहसीलदार सदर ने उनका ज्ञापन लिया। 16 अगस्त को बिजली कंपनी टोरंट, एडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के आश्वासन के बाद उनका आक्रोश शांत हुआ। किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा।

ये भी पढ़े:खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरे 5 बच्चे, एक को नहीं बचा पाया कोई, मौत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी शुक्रवार को घरों से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा लेकर निकले। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां अपने निज निवास गढ़ी वृदावन से 50 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ किसानों के साथ निकले। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए समरौली कटारा थाने पर भारी मात्रा में पुलिस बल और रोड पर जेसीबी इत्यादि लगाई थीं। पुलिस ने किसानों के इस जत्थे को यहीं रोक लिया। लेकिन, शमसाबाद और फतेहाबाद की तरफ से आने वाले सौ से अधिक ट्रैक्टर योजनाबद्ध तरीके से इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट पर इकट्ठे हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने जेसीबी को लेकर रमाड़ा पर घेराबंदी शुरू कर दी। रमाडा कट पर ही भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर पहुंच गए। पुलिस ने पीएसी और थानों का अतिरिक्त फोर्स भी बुला लिया। अंत में किसान आगरा-फतेहाबाद रोड की एक लेन को बंद करके धरने पर बैठ गए। तांतीराम जादौन, नत्थू सिंह धाकरे, राकेश कुशवाहा, कृपाल सिंह फौजदार, रणजीत सिंह रघुवंशी, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे। इधर किरावली में तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह छोंकर व फतेहप्रसीकरी में हृदय चौधरी को पुलिस ने नजरबंद किया।

पांच घंटे लोग रहे परेशान, किया डायवर्जनकिसानों के ट्रैक्टर मार्च ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा कर दी। पुलिस ने पहले तो बमरौली कटारा पर रोड को जेसीबी लगाकर रोक दिया। शेष कमी किसानों के ट्रैक्टरों ने पूरी कर दी। रमाडा पर भी किसानों के ट्रैक्टरों ने रोड को घेर लिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने आनन-फानन में यातायात को डायवर्ट किया। जाम में फंसे लोगों को बमुश्किल निकाला। दोपहर 11 बजे से चला प्रदर्शन शाम चार बजे समाप्त हुआ। इस दौरान रमाडा कट बुरी तरह से प्रभावित हो गया। एक लेन ट्रैक्टरों से चोक रही। बीच में किसान धरने पर बैठ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें