Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP BJP Kisan Morcha will create 21 lakh members membership campaign will run in every village

21 लाख सदस्य बनाएगा भाजपा किसान मोर्चा, गांव-गांव में चलेगा सदस्यता अभियान

भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ लोगों को पार्टी का सदस्य ही नहीं बनाते बल्कि उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हैं। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिकाधिक किसानों को भाजपा का सदस्य बनाकर राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करें।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 30 Aug 2024 01:03 AM
share Share

भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ लोगों को पार्टी का सदस्य ही नहीं बनाते बल्कि उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हैं। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिकाधिक किसानों को भाजपा का सदस्य बनाकर राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करें। यह बातें गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किसान मोर्चा की विश्वैसरैया सभागार में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला में कहीं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की रीढ़ है।

समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष मुद्दाविहीन है। वो विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने में जुटा है। उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर न केवल सदस्य बनाएं बल्कि विपक्ष के झूठ को भी बेनकाब करें। कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज विपक्ष विकास के मुद्दो पर चर्चा नहीं कर रहा है अपितु अफवाहें फैलाकर देश के नागरिकों को गुमराह करने का कार्य कर रहा है।

ये भी पढ़े:यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज चौथा दिन, सुरक्षा घेरा और मजबूत

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए हमें किसानों से व्यापक संपर्क, संवाद तथा किसानों से संबध बनाकर पार्टी के पक्ष में लामबंद करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1918 संगठनात्मक मंडलों में से प्रत्येक में 1100 सदस्य बनाकर 21 लाख से अधिक सदस्य किसान मोर्चा बनाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूभाई जबेलिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चा प्रभारी दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री ने भीसंबोधितकिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें