Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP bareilly teacher missing from 14 days wife threatens to self immolate asked police to find him in 24 hours

14 दिनों से लापता शिक्षक की पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी, पुलिस को दी 24 घंटों में खोजने की चेतावनी

  • यूपी के बरेली से लापता शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। उनका पूरा परिवार परेशान शान है। अब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को 24 घंटे में उन्हें खोजने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगी।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, बरेलीSun, 20 April 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
14 दिनों से लापता शिक्षक की पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी, पुलिस को दी 24 घंटों में खोजने की चेतावनी

यूपी के बरेली से लापता शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार का 14 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। उनका पूरा परिवार परेशान शान है। अब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस को 24 घंटे में उन्हें खोजने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगी। इज्जतनगर में त्रिलोक बिहार निवासी शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार ब्लॉक मझगवां के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में तैनात हैं। पांच अप्रैल की शाम पुष्पेंद्र मोबाइल एवं अन्य पहचानपत्र घर में ही छोड़कर कहीं चले गए और फिर वापस नहीं आए।

बताया गया कि काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर इज्जतनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। उनकी पत्नी जयश्री और बच्चे लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उनके लौट आने और खोजने की अपील कर रहे हैं। मगर अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। अब जय श्री ने सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो वायरल किया है, जिसमें जिसमें पुलिस पुलिस को को चेतावनी दी है कि पति को घंटे में खोजकर नहीं लाने पर वह दोनों 24 बच्चों के साथ आत्मदाह कर लेंगी।

ये भी पढ़ें:इंजीनियर ने वीडियो बना इटावा के होटल में दी जान, यूपी में अतुल सुभाष जैसा कांड

कर्ज के चलते जाने की है आशंका

बताया जाता है कि दो साल पहले पुष्पेंद्र गंगवार करीब 60 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में हार गए थे। इसमें से करीब 38 लाख रुपये वह दे चुके हैं। करीब 22 लाख रुपये का कर्ज बकाया है। करीबी लोग भी पुष्पेंद्र को परेशान करते थे और बात नहीं करते थे। इस वजह से भी उनके जाने की आशंका जताई जा रही है।

परेशान करते थे करीबी

जयश्री का कहना है कि करीबी उनके पति को परेशान करते थे, 8 माह से बात नहीं की और मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। उनके पति इससे बहुत परेशान रहते थे और बंद कमरे में अपने मन की उलझन डायरी में लिखते थे। जयश्री ने एक रिश्तेदार पर संदेह जताया है और पति के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई है।

एक डायरी में कमाई का पूरा ब्योरा होने का दावा

जयश्री ने पति की एक डायरी दिखाई। उसमें 2014 से अब तक परिवार में हुई कमाई का पूरा ब्योरा होने का दावा किया। जयश्री का कहना है कि डायरी में पुष्पेंद्र ने एक रिश्तेदार का नाम लिखा है और उससे पूरे परिवार को खतरा होने की आशंका भी जताई है।

ऑनलाइन गेम में हार गए थे रुपये, चल रही तलाश

इंस्पेक्टर इज्जतनगर का कहना है कि पुष्पेंद्र गंगवार अपना मोबाइल और कई जरूरी सामान घर ही छोड़कर गए है। अब तक की जांच से यही लग रहा है कि वह अपनी मर्जी से घर से निकले थे। ऑनलाइन गेम खेलने के कारण पुष्पेंद्र पर करीब 22-25 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। आशंका है कि इस वजह से वह तनाव में रहे हों। तलाश की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें