Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Ayodhya to get two more Paths starting from Station Awadh Agaman Ksheer Sagar adding beauty

अयोध्या में बनेंगे दो नए पथ, स्टेशन से निकलते ही दिखेगा अवध आगमन और क्षीर सागर पथ

राम धाम अयोध्या में जल्द ही दो और नए पथ खूबसूरती की मिसाल बनेंगे। अयोध्या धाम स्टेशन से बाहर निकलते ही श्रद्धालुओं को अवध आगमन और क्षीर सागर पथ दिखेगा। दोनों पथ एक दूसरे को जोड़ते हुए बन रहे हैं।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, अयोध्या, अनुराग शुक्लाFri, 13 Sep 2024 01:11 AM
share Share

राम धाम अयोध्या में जल्द ही पथों की श्रृंखला में क्षीर सागर और अवध आगमन पथ के नाम जुड़ जाएंगे। लगभग साढे़ आठ करोड़ से बनने वाले यह दोनों पथ अयोध्या धाम जंक्शन से निकलते ही श्रद्धालुओं को दिखाई देंगे। अत्याधुनिक स्टेशन के स्तर को देखते हुए पथों का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है जिसमें गुणवत्ता, खूबसूरती और हरियाली को प्राथमिकता में रखा गया है। राम पथ ,धर्मपथ, भक्ति पथ, राम जन्मभूमि पथ के बाद अब दो और पथों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। आने वाले में यह पथ अयोध्या स्टेशन परिसर के बाहर निकलते ही दिखाई देंगे।

बताया गया कि दोनों पथ एक दूसरे को जोड़ते हुए बन रहे हैं। यात्री इन पथों से निकलते हुए रामपथ तक पहुचेंगे। क्षीर सागर पथ को भक्ति पथ की तरह सीमेंट की सीसी रोड तो वहीं दूसरी तरफ अवध आगमन पथ को डामर से बनाया जा रहा है। अन्य पथों की तरह यहां भी 2.7 मीटर के फुटपाथ बनाए जाएंगे जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। विभाग के सूत्रों की माने तो जल्दबाजी में पिछले पथों के निर्माण कार्य जल्दबाजी में हुआ था जिससे काफी संख्या में पेड़ काट दिए गए थे। जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े:फतेहपुर में 7 हजार हिन्दू परिवार धर्मांतरण के जाल में फंसे, चौंकाने वाले खुलासे

गर्मी के दिनों में छांव की तलाश में लोग दर -दर भटकते देखे गए। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए जिला प्रशासन को अस्थाई व्यवस्था तक करना पड़ा। इसलिए इस बार अवध आगमन पथ पर पहले से मौजूद पेड़ों को काटा नहीं गया है। साथ ही मार्ग के बीच में पेड़ और रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को लगाने के लिए जगह छोड़ी गई है। विभाग के लोगों की माने तो यह दोनों पथ निर्माण के बाद अन्य बन चुके पथों से ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखेंगे। विभाग का दावा है कि दीपोत्सव के पहले दोनों पथों के निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्य को तेज गति से करने के लिए विभाग ने दो तारीख से लेकर 20 तारीख तक मार्ग पर आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।

प्रांतीय खंड लोनिवि अधिशासी अभियंता, सत्य प्रकाश भारतीय ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ बचाते हुए मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के बीचो-बीच पेड़ों के साथ खूबसूरत फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे। दोनों मार्ग स्टेशन के स्तर को देखते हुए बनाए जा रहे हैं। मार्ग का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें