दिल्ली के पूर्व सांसद और कांग्रेस के दलित नेता उदित राज ने 'राम मंदिर पर बुलडोजर' वाली बात कहकर एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया है। अयोध्या में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की है।
मकसूद अंसारी की गिरफ्तारी के लिए अयोध्या के राम जन्म भूमि थाना के पुलिस उप निरीक्षक विवेक गुप्ता के नेतृत्व में टीम भागलपुर पहुंची । इसी साल जून में राम मंदिर उड़ाने की धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए मकसूद के मोबाइल का इस्तेमाल होने का आरोप है।
अयोध्या राम मंदिर में भूतल के 160 स्तम्भों पर मूर्तियों का निर्माण पूरा हो गया है। प्रथम तल के स्तम्भों में मूर्तियों को उत्कीर्ण करने का काम जारी है और दूसरे तल में अभी स्तम्भों की स्थापना चल रही है। सप्त मंडपम के एक मंदिर में 70 प्रतिशत निर्माण हुआ।
अयोध्या राम मंदिर की निर्माण समिति की बैठक हुई। अब मंदिर के दूसरे तल पर गर्भगृह की छत ढालने की तैयारी हो रही है। प्रथम तल की फ्लोरिंग के साथ गूढ़ी मंडप की ऊंचाई बढ़ाने के लिए दूसरे तल पर काम चल रहा है। शिखर का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू हो सकेगा शुरू।
राम धाम अयोध्या में जल्द ही दो और नए पथ खूबसूरती की मिसाल बनेंगे। अयोध्या धाम स्टेशन से बाहर निकलते ही श्रद्धालुओं को अवध आगमन और क्षीर सागर पथ दिखेगा। दोनों पथ एक दूसरे को जोड़ते हुए बन रहे हैं।
अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर निर्माण के लिए तीर्थ क्षेत्र की ओर से 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 के बीच करीब 42 दिनों तक चलाए देशव्यापी निधि समर्पण अभियान में कुल 2836 करोड़ 79 लाख की धनराशि का समर्पण राम भक्तों की ओर से किया गया।
अयोध्या में दीपोत्सव के नौवें संस्करण की तैयारियां शासन -प्रशासन के साथ अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर दीपोत्सव स्थल के रूप में राम पैड़ी को सुसज्जित करने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित डेड लाइन के अन्तर्गत पूरा करने का दबाव भी है।
बेंगलुरु के रामेश्वरम रेस्टोरेंट पर हमला करने वाले आतंकियों का प्लान बहुत ही खतरनाक था। एनआईए के अनुसार, इन दोनों आतंकियों ने राम मंदिर की स्थापना के दिन भाजपा के कार्यालय पर असफल हमला भी किया था।
अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल को लेकर श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड आफ ट्रस्टीज ने फैसला किया है कि यहां राम कथाओं का मंदिर बनाया जाए। यह फैसला सर्वसम्मति से तय हो गया है।
राम मंदिर में प्रथम तल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है और द्वितीय तल के साथ शिखर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के श्रीविग्रह के निर्माण का काम भी चल रहा है। यह निर्माण राजस्थान के जयपुर में श्वेत संगमरमर से किया जा रहा है।
उत्तर और दक्षिण को एक सूत्र में पिरोने के लिए अयोध्या के रामसेवकपुरम में श्रीरामनाथ स्वामी टेम्पिल की स्थापना तमिलनाडु के थेन कोट्टु नामक स्वयं सेवी संस्था की ओर से कराया गया है। इसका मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पांच सितम्बर को होगा।
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जारी है। ऐसे में डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया। सरयू पुल पर बन रही दर्शक दीर्घा में देरी पर फटकार लगाई और राम की पैड़ी पर चित्रकला 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। दीपोत्सव से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश भी दिए।
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनार्थियों के लिए तत्काल सुगम दर्शन पास की सुविधा शुरू की जा रही है। दो-दो घंटे के प्रत्येक छह स्लाट में 50-50 पास की वृद्धि हुई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला के श्रीविग्रह बनाने वाले मूर्तिकारों को 75-75 लाख पारिश्रमिक दिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में 26 सौ करोड़ की राशि सावधि जमा है। तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर में कार्यरत तीन सौ कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत वृद्धि भी की।
अयोध्या राम मंदिर दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। राममंदिर निर्माण की धीमी गति पर ट्रस्ट चिंतित है। श्रमिकों के अभाव में राम मंदिर निर्माण लक्ष्य से दूर है। नये सिरे से कार्य योजना का खाका तैयार हो रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड आफ ट्रस्टीज की त्रैमासिक एक दिवसीय बैठक गुरुवार को मणिराम छावनी के सभागार में हुई। इस बैठक में विभिन्न विषयों के अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके आधार पर संस्था का इनकम टैक्स रिटर्न भरा जाएगा।
अयोध्या के राम मंदिर परिसर में माता सीता भी विराजमान होंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बोर्ड आफ ट्रस्टीज की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी। ट्रस्टीज जनकनंदिनी किशोरी महारानी के इस मंदिर के लिए नियत स्थान पर भी मुहर लगाएंगे।
अमेरिका में इंडिया डे परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि उससे पहले ही एक विवाद खड़ा हो गया है। असल में न्यूयॉर्क में होने वाली इंडिया डे परेड में अयोध्या में नए बने राम मंदिर की झांकी तैराने की योजना है। इसको लेकर वहां के कुछ संगठनों ने ऐतराज जताया है और इसे एंटी मुस्लिम बताया है।
अयोध्या में रामपथ और भक्ति पथ पर लाइट चोरी का आरोप निराधार है। विकास प्राधिकरण ने जांच के बाद निराधार साबित करते हुए कंपनी के खिलाफ थाना राम जन्मभूमि में धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा देश जश्न में डूबा था। जगह-जगह, गली-गली तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। वहीं दूसरी तरफ एक बंदर इसी दिन एसएचओ की कुर्सी पर आकर बैठ गया।
अयोध्या के राम मंदिर में 3 रोबोट कैमरे लगाए जाएंगे। रामलला की प्रतिदिन प्रातः छह बजे होने वाली श्रृंगार आरती के साथ ही अब संध्या आरती व शयन आरती का भी सजीव प्रसारण शुरू हो सकता है।
अरुण योगीराज के परिवार ने वीजा नहीं दिए जाने को लेकर निराशा जताई है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमेरिका जा चुकी हैं और ऐसे में अरुण को वीजा देने से इनकार करना काफी अप्रत्याशित है।
रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के अब बाद श्रीरामलला पार्क का निर्माण कराया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 6.86 एकड़ में पार्क बनेगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को दान में 55 अरब रुपये मिले हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन सालों में 2 हजार करोड़ रुपये दान में मिले। 2021 में निधि समर्पण अभियान में 3500 करोड़ धनराशि मिली थी। 10 महीने में मंदिर को 11 करोड़ विदेशी दान भी मिला है।
यूपी में पुजारी शास्त्रों के साथ अंग्रेजी व कम्प्यूटर का ज्ञान भी लेंगे। अयोध्या समेत अन्य स्थानों में अलग-अलग स्थाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। राम मंदिर के अलावा विदेश के मंदिरों में विशेषज्ञ पुजारियों की मांग बड़ी है।
सावन शुक्ल पंचमी के पर्व पर श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला को उनके अनुजों समेत रत्नजड़ित रजत हिंडोले पर प्रतिष्ठित कर दिया गया है। इसी के साथ यहां भी उत्सव का शुभारम्भ हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में आज झूले पर ही रामलला की शृंगार आरती होगी। गर्भगृह के बाहर रत्न जड़ित रजत दोलन पर रामलला विराजित होंगे। झूलनोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को 20 फिट दूर से रामलला के दर्शन होंगे।
सीएम योगी ने कहा कि पड़ोसी देश में मंदिर तोड़े जा रहे हैं। चुन-चुनकर हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें मारा जा रहा है। इसके बाद भी हम लोग इतिहास की उन परतों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे हैं कि जिसके कारण इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति वहां पैदा हुई है।
यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद समीक्षा बैठक में पहुंचे हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव का ऐलान होने वाला है। जनप्रतिनिधियों के साथ इस पर रणनीति बन रही है।
अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के चार साल आज पूरे होंगे। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में स्थित यज्ञमंडप के अलावा कुबेर टीला पर अनुष्ठान चल रहा। पांचवीं वर्षगांठ से पहले सम्पूर्ण निर्माण पूरा करने पर जोर है।