Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Woman Raped killed in Masjid near Taj Mahal dead body was found inside masjid

खुलासा! हत्या से पहले महिला का हुआ था रेप, ताजमहल के पास मस्जिद में मिला था शव

आगरा के लकड़हारा वाली मस्जिद में तीन महीने पहले महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा म़हिला के कपड़ों को फोरेंसिक विधि से जांच करने पर उससे सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराWed, 11 Sep 2024 01:40 AM
share Share

आगरा के लकड़हारा वाली मस्जिद में तीन महीने पहले महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा म़हिला के कपड़ों को फोरेंसिक विधि से जांच करने पर उससे सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं। जो महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। महिला का सिर जिस तरह भारी पत्थर से कुचला गया उससे हत्यारे के मनोविकृ़त होने की आशंका है।

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास 19 मई को लकड़हारा वाली मस्जिद में 42 वर्ष की महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। उसका सिर और चेहरा भारी पत्थर से कुचला गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा था। हत्या की कड़ियां नहीं जुड़ने पर युवक को छोड़ दिया था। पुलिस और सर्विलांस टीम हत्याकांड के पर्दाफाश में जुटी है।

पुलिस ने तैयार कराया स्कैच
पुलिस हत्यारे का स्कैच तैयार करने व उसके व्यवहार के बारे में अनुमान लगाने को मनोविज्ञानी की मदद ले रही है। डीसीपी सिटी ने सूरज कुमार राय ने बताया कि पर्दाफाश के लिए फोरेंसिक विज्ञानियों की मददलीजारहीहै। पुलिस का कहना है कि स्कैच जारी करके लोगों से आरोपी की जानकारी ली जाएगी। इससे हत्यारे को पकड़ने में मदद मिलेगी।

अल्ट्रा वायलेट परीक्षण से की कपड़ों की जांच
पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से अल्ट्रा वायलेट (यूवी) से महिला के कपड़ों की जांच कराई। जांच में आया कि कपड़ों पर सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं। जिनकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि महिला की हत्या के दौरान संदली मस्जिद से लकड़हारा मस्जिद के बीच तीन लोगों की लोकेशन आई थी। तीनों लोग घटना के बाद से गायब हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें