Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Wife Complaint Against Husband for Coming home without informing and not eating food

बिना बताए घर आने पर पत्नी ने बुलाई पुलिस, कहा- आकर खाना भी नहीं खाते

यूपी के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में एक मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने पति के खिलाफ इसलिए शिकायत करवा दी की पति बिना बताए घर आ जाता है और आकर खाना भी नहीं खाता। पत्नी ने दहेज की शिकायत दर्ज करवाई।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराMon, 19 Aug 2024 06:42 AM
share Share

आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में फिर एक अजीब मामला देखने को मिला। एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि मामला दोनों के बीच आपसी विवाद का निकला। मामले में दोनों को समझाया गया। पति वन विभाग में है। गैर जनपद में तैनाती है। बिना बताए कभी भी घर आ जाता था। घर आकर खाना भी नहीं खाता था। पत्नी इसी बात से खफा हो गई। मायके चली गई। पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत कर दी।

परिवार परामर्श में काउंसलिंग हुई तो हकीकत सामने आई। दोनों को समझाया गया। कुछ शर्तों पर दोनों में समझौता हो गया। युवती किरावली की निवासी है। हाथरस निवासी युवक के साथ फरवरी 2023 में शादी हुई थी। युवक की सरकारी नौकरी है। गैर जनपद में तैनाती है। पत्नी ने पहले दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। काउंसलिंग में बताया कि पति उस पर शक करता है। घर आने से पहले कभी नहीं बताता था। चाहें जब चुपचाप घर आ जाता था। वह खाना बनाती तो नहीं खाता। बोलता कि खाकर आया है। इसी बात पर वह गुस्सा हुई।

ये भी पढ़े:डीजे संग जा रहे कांवड़िये के जत्‍थे को रोकने पर बवाल, शिवभक्‍तों ने जाम की सड़क

पति ने कहा कि सरकारी नौकरी है। जब भी अनुमति मिलती घर आ जाता था। पहले से कैसे बताता कि घर आने के लिए अधिकारी को मनाना पड़ता है। बाहर से आता तो खाना खाकर आता था। पत्नी को लगा किसी दूसरे के घर खाना खाकर आता है। पति ने वादा किया कि बिना बताए घर नहीं आएगा। खाना भी खाएगा। परिवार परामर्श केंद्र में कई इस तरह के मामले आए हैं जिसमें पत्नियों ने पतियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई हैं। कपल को समझाकर कई मामलों में निपटारा किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें