Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra School Principal 12 year old Nephew Commit Suicide After Fight with Sister

स्कूल प्रिंसिंपल के 12 साल के भांजे ने लाइब्रेरी में की आत्महत्या, बहन से झगड़े के बाद लगाई फांसी

  • आगरा के रुनकता में कीठम स्थित दृष्टि बाधित सूरकुटी विद्यालय की लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय कक्षा चार के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य का भतीजा था। उनके घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, आगराSat, 1 March 2025 10:58 AM
share Share
Follow Us on
स्कूल प्रिंसिंपल के 12 साल के भांजे ने लाइब्रेरी में की आत्महत्या, बहन से झगड़े के बाद लगाई फांसी

आगरा के रुनकता में कीठम स्थित दृष्टि बाधित सूरकुटी विद्यालय की लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय कक्षा चार के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य का भतीजा था। उनके घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। खुदकुशी की वजह खेलने के दौरान हमउम्र बहन से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मूलतः बांदा निवासी अमित सूरकुटी विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार के साले अशोक कुमार का बेटा था। पिछले चार साल से अपने फूफाजी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह दृष्टिबाधित नहीं था। रुनकता स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करने जाता था। शाम करीब छह बजे वह अपनी फुफेरी बहन के साथ बॉल से खेल रहा था। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में अमित वहां से चला गया। जब नजर नहीं आया तो महेश कुमार ने उसकी तलाश शुरू की। लाइब्रेरी का दरवाजा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें:TCS मैनेजर के बाद जितेंद्र का वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड से परेशान होकर की सुसाइड

महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि अमित अकसर उधर जाया करता था। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हे चिंता हुई। सीढ़ी लगाकर एक बच्चे को ऊपर चढ़ाया। उसने रोशनदान से झांककर देखा तो फंदे पर अमित का शव लटका हुआ था। यह देख बच्चा घबरा गया। एक फर्नीचर वाले मिस्त्री को बुलाया। वह ग्राइंडर लेकर आया। उससे जंगला काटा। जंगले से एक बालक को अंदर भेजा गया। उसने दरवाजा खोला। तत्काल अमित को फंदे से नीचे उतारा। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही पुलिस

कीठम स्थित दृष्टि बाधित सूरकुटी विद्यालय की लाइब्रेरी में कक्षा चार के छात्र द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के बाद सनसनी फैल गई। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुद‌कुशी का है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि 12 साल के बालक ने खुदकुशी की है। बालक ने फांसी लगाना जरूर किसी फिल्म या नाटक में देखा होगा। तभी ऐसा किया। पुलिस जांच में जुटी है।

प्रधानाचार्य तो यही बता रहे है कि भतीजे का उनकी बेटी से खेलने के दौरान झगड़ा हो गया था। खुदकुशी के पीछे और कोई वजह तो नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। जानकारी पर एसीपी हरीपर्वत आदित्य, इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें