Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Husband fought with wife seeing her without makeup police resolved the matter

बिना मेकअप के पत्नी को देखकर पति नाराज, पुलिस तक पहुंची बात तो किया ये काम

आगरा में एक युवक ने फोटो देखकर लड़की पसंद की। जब लड़की दिखाई तो मेकअप में थी। शादी हुई तो भी मेकअप कर रखा था। शादी के बाद जब पत्नी को बिना मेकअप के देखा तो विवाद हो गया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराSun, 8 Sep 2024 05:37 AM
share Share

फिल्टर भी कमाल का है। काले को गोरा और गोरे को काला कर सकता। आगरा में एक युवक ने फोटो देखकर लड़की पसंद की। जब लड़की दिखाई तो मेकअप में थी। शादी हुई तो भी मेकअप कर रखा था। शादी के बाद जब पत्नी को बिना मेकअप के देखा तो विवाद हो गया। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखा हुआ है। पत्नी तो काली है। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस तक आ गया। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराया गया।

सिकंदरा निवासी युवती की वर्ष 2023 में मथुरा निवासी युवक से शादी हुई थी। दो माह से युवती मायके में रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति से विवाद होना शुरू हो गया था। काउंसलिंग में खुलासा हुआ कि विवाद की वजह रंग है। दहेज नहीं है। काउंसलर ने युवक को समझाया। युवक पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गया। वादा किया कि अब पत्नी को काला बोलकर परेशान नहीं करेगा। उससे झगड़ानहींकरेगा।

आरओ का पानी नहीं लाने पर विवाद
ताजगंज निवासी युवती की शादी वर्ष 2023 में खंदौली निवासी युवक से हुई थी। पत्नी ने आरओ का पानी लाने को कहा। पति लेकर नहीं आया। विवाद हो गया। पत्नी मायके में रह रही थी। समझौता कराया गया। पति ने कहा कि जल्द ही घर पर आरओ लगवा लेगा। जब तक आरओ नहीं लगता, एडवांस में पानी की बोतल लाकर रखा करेगा।

गुस्से में बड़बड़ाने पर हुआ बवाल
पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पति ने गुस्से में पत्नी से बोल दिया कि एक लाख रुपये में बेच दूंगा। पत्नी मायके आ गई। चार बच्चों की मां है। काउंसलिंग हुई। पति ने अपनी गलती मानी। कहा कि गुस्से में उसे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। समझौता हुआ। पति-पत्नी अब साथ रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें