Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावHindu Outrage as Police Fail to Recover Kidnapped Girl in Unnao

उन्नाव में अपहृत किशोरी की बरामदगी न होने हिन्दू संगठनों में आक्रोश

उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव के विशेष समुदाय का युवक और अपह्रत की गई किशोरी को पुलिस पांचवें दिन भी बरामद नहीं कर सकी। बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 16 Sep 2024 07:15 PM
share Share

उन्नाव, संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव के विशेष समुदाय का युवक और अपह्रत की गई किशोरी को पुलिस पांचवें दिन भी बरामद नहीं कर सकी। घटना में शामिल नामित आरोपी और किशोरी को अगवा करने में मदद करने वाले आधा दर्जन लोग भी घरों से फरार हैं। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पर कोई सुराग नहीं मिल सका है। बरामदगी न होने से हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के कई हिंदूवादी नेताओं ने पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों का हालचाल लिया।

बतातें चलें कि जिबरान से राजकुमार बने युवक ने गुरुवार को दूसरे समुदाय की किशोरी को सात आठ लोगों के साथ जबरन अगवा कर ले गया था। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि देर शाम थाने से लौटकर आने के बाद जिबरान किशोरी को लेकर फरार हो गया। दहशतजदा किशोरी के माता-पिता घर छोड़कर कहीं चले गए। दिल्ली से लौटने के बाद किशोरी के भाई ने जब रिपोर्ट लिखाने की भागदौड़ की तब सीओ के हस्तक्षेप पर पुलिस ने केस दर्ज किया मगर तब तक आरोपी किशोरी को लेकर भाग चुका था।

पुलिस आरोपित व किशोरी को बरामद करने के लिए पसीना बहा रही है। पांच दिन बाद भी बरामदगी न होने से हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गोसेवा प्रमुख ब्रह्म किशोर, भाजपा संदीप पाण्डेय, पूर्व सभासद सुशील तिवारी साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ल ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश के लिए कई टीम लगाई गई हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें