Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़उन्नावDevotees Celebrate Ganesh Visarjan with Joyous Processions in Unnao

बजे ढोल-उड़ा गुलाल,विदा हुए गौरी के लाल

उन्नाव, संवाददाता।नाचते-गाते उत्साह के साथ विसर्जन के लिए पहुंचे भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा, गुलाल उड़ाते जिधर से भी निकले, उनका स्वागत फ

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावTue, 17 Sep 2024 07:00 PM
share Share

उन्नाव, संवाददाता। नाचते-गाते उत्साह के साथ विसर्जन के लिए पहुंचे भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा, गुलाल उड़ाते जिधर से भी निकले, उनका स्वागत फूल बरसा कर हुआ। भक्तों ने उत्साह के साथ ढोल की थाम पर नाचते झूमते गौरी के लाल को निर्धारित कुंडों में विसर्जित कर विदा किया। शहर के 13 स्थानों पर एक साथ गजानन को विदाई दी गई। इसी वजह से ही शहर की सड़कों पर कई बार जाम की समस्या बनी रही।

मंगलवार सुबह पंडालों व घरों में विराजमान गणपति की मूर्तियों की पूजा अर्चन कर महाआरती की गई। सुबह लोग एकत्र होकर महाआरती में शामिल हुए। घर में बनाए गए मोदक का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया। उसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरित कर विसर्जन के लिए रवाना किया। सुबह प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भक्त पटाखे दगाते बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते घाटों तक पहुंचे।

लोडर में गजानन की प्रतिमा रखकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाई और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया। अबीर, गुलाल व रंगों से भक्तों ने खूब होली भी खेली। भक्तों ने पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें