Notification Icon

माकपा नेता के निधन पर शोक

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। माकपा जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने उनके निधन पर शोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 12 Sep 2024 03:47 PM
share Share

सुलतानपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय नेता सीताराम येचुरी को लम्बी बीमारी के कारण 72साल की आयु में गुरुवार को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। उनके निधन पर माकपा जिला सचिव नरोत्तम शुक्ल ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में परिवारीजनों को दुख सहने की भगवान शक्ति प्रदान करे। जनवादी नवजवान सभा के नेता शशांक पाण्डेय, एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह, किसान सभा के नेता राजबहादुर यादव, बाबूराम यादव, रामकृष्ण मिश्र, महेश तिवारी, राजेश तिवारी आदि ने गहरा शोक जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें