Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरNew Dengue Treatment Ward Established at Birsi hpur Hospital

सुलतानपुर: बिरसिंहपुर अस्पताल में डेंगू की जांच-इलाज की सुविधा मिलेगी

अब बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। मरीजों को इलाज के लिए अब ज़िला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय की पहल से यह सुविधा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 19 Sep 2024 12:05 PM
share Share

पहले डेंगू के इलाज के लिए ज़िला मुख्यालय पर जाना पड़ता था चिकित्सालय में डेंगू के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया गया

जयसिंहपुर, संवाददाता

डेंगू के मरीजों को अब इलाज के लिए भटकने की जरूरत नही है। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में डेंगू की जांच और इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। अभी डेंगू के एक मरीज का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जनपद में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सदर विधानसभा क्षेत्र के बिरसिंहपुर में सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू के इलाज के लिए अलग से वार्ड बना दिया गया है। मरीजों के बेड पर मच्छरदानी की भी व्यवस्था है। अस्पताल में पहले से ही ओपीडी और इमरजेंसी व्यवस्था संचालित हो रही है। लोगों को बीमार होने पर डेंगू के इलाज के लिए ज़िला मुख्यालय पर जाना पड़ता था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने विभाग के अधिकारियों से बात कर सौ बेड अस्पताल बिरसिंहपुर में डेंगू के इलाज की व्यवस्था करा दिया है। उनका कहना है कि लोगों को नज़दीक में इलाज मिलने से काफी सहूलियत होगी।

अस्पताल में तैनात डा. प्रिंस मोदी ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी टूटे फूटे बर्तन में पानी अधिक दिन से भरा हो तो उसे हटा दें। बुखार होने जोड़ो में दर्द और शरीर पर चकत्ते व कमजोरी महसूस होने पर तत्काल नकदीकी अस्पताल में चिकित्सक से सम्पर्क करें। घरों के आसपास स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉ मोदी ने बताया की अस्पताल में डेंगू का एक मरीज भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें