Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरKamla Nehru Institute Achieves A Grade in Mock NAC Evaluation

नैक मूल्यांकन में केएनआईपीएसएस को ए डबल प्लस ग्रेड

कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान ने मॉक नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त किया है। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने सभी शैक्षणिक और गैरशैक्षणिक कर्मचारियों को बधाई दी। मूल्यांकन टीम ने 3.51...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 19 Sep 2024 12:55 PM
share Share

सुलतानपुर। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान को मॉक नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह जानकरी देते हुए संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने इसके लिए संस्थान के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक कर्मचारियों को बधाई दी। गुरुवार को संस्थान के अम्बेडकर हाल में आयोजित एक बैठक में मॉक नैक पियर टीम का मूल्यांकन रिपोर्ट साझा किया गया। बैठक का संचालन करते हुए प्रो. राधेश्याम सिंह नें बताया कि संस्थान का प्रो. दिलीप कुमार दुरेहा के नेतृत्व में 13 व 14 सितम्बर 2024 को मॉक नैक पियर टीम ने परीक्षण किया था। प्राचार्य सिंह ने कहा कि नैक के सातों मापदण्डों को मिलाकर संस्थान को टीम द्वारा 3•51 अंक प्रदान किया गया है । इस आधार पर यह संस्थान ने ए डबल प्लस श्रेणी को प्राप्त किया। यह उपलब्धि संस्थान के उत्तरोत्तर विकास व शैक्षिक स्तरोन्नयन हेतु एक बौद्धिक सम्बल का कार्य करेगा। कहा कि इस स्तर के मॉक नैक निरीक्षण परिणाम की प्राप्ति के पीछे संस्थान आईक्यूएसी टीम टीम सहित सभी शैक्षिक और गैरशैक्षणिक कर्मचारीगण बधाई के हकदार हैं। प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कमला नेहरू संस्थान के स्वायत्तशासी दर्जा मिलने के उपरांत नैक संस्था ने इस संस्थान का ए ग्रेड दर्जे का समय दिसंबर 2028 तक विस्तारित कर दिया है।

संस्थान प्रबंधक विनोद सिंह ने प्राचार्य सहित सभी शैक्षिक व गैरशिक्षक कर्मचारीगणों को बधाई व शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर प्रो. बिहारी सिंह, प्रो. रंजना सिंह, प्रो. वाईवी सिंह, मुख्य अनुशासक सुधांशू प्रताप सिंह सहित प्रोफेसर प्रतिमा सिंह व डॉ शक्ति सिंह और अनिल सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें