Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरBJP Protests Against Rahul Gandhi s Controversial Statement Symbolic Effigy Burned

सुलतानपुर: आक्रोशित भाजपाइयों ने राहुल का पुतला फूंका

जिलाध्यक्ष ने कहा,राहुल का बयान देश को तोड़ने-कमजोर करने वाला जिलाध्यक्ष ने कहा,राहुल का बयान देश को तोड़ने-कमजोर करने वाला जिलाध्यक्ष ने कहा,राहुल का

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरThu, 19 Sep 2024 05:18 PM
share Share

जिलाध्यक्ष ने कहा,राहुल का बयान देश को तोड़ने-कमजोर करने वाला कलेक्ट्रेट गेट पुतला जलाने को लेकर पुलिस व भाजपाइयों में नोंकझोंक

सुलतानपुर।

विदेशों में भारत की छवि खराब करने और अमेरिका में सिक्खों के प्रति दिए गए बयान को राष्ट्र विरोधी बताते हुए भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि राहुल का बयान देश को तोड़ने और कमजोर करने वाला है।

भाजपाइयों ने राहुल गांधी का अमेरिका में सिक्ख समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक करार दिया। तिकोनिया पार्क से निकलकर कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट गेट पहुंचने पर राहुल का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक और छीना झपटी भी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा भारत में सिक्ख समाज शान से रहता है। उनका भारत की आजादी व विकास में शानदार योगदान है। कहा कि महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए जो देश का सम्मान नहीं कर सकता उसे ऐसे पद पर रहने का अधिकार नहीं है। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने कहा राहुल गांधी ने सिखों के खिलाफ जो बयान दिया है वह 1984 के दंगों की याद दिला देता है। दंगो में दिल्ली में ही तीन हजार सिक्खों का कत्लेआम हुआ था।

पुतला जलाने में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,संदीप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, घनश्याम चौहान, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,डॉ रामजी गुप्ता, आशीष सिंह रानू,आत्मजीत,सुनील वर्मा, अजय जायसवाल, गांधी सिंह, प्रीति प्रकाश, संजय सोमवंशी, अरुण सिंह, रमेश शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार,प्रदीप शुक्ला, विवेक सिंह विपिन, राजेश सिंह, पूजा कसौधन, अफजल अंसारी,रेनू सिंह, मंगरू प्रजापति, प्रवीण मिश्रा,रचना अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, इन्द्रदेव मिश्रा,महेन्द्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह शिन्दे,रेनू तिवारी,मंजू तिवारी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें