Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़young man was secretly making a video of girl while she was bathing suddenly she noticed then what happened

नहाते समय चुपके से लड़की का वीडियो बना रहा था युवक, अचानक पड़ी नज़र; फिर...

गोरखपुर के एक गांव में एक युवक हैंडपंप पर नहा रही लड़की का चुपके से वीडियो बना रहा था। अचानक लड़की की नजर उस पर पड़ गई तो वह अवाक रह गई। लड़की ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा।

Ajay Singh हिन्‍दुस्‍तान, गोरखपुरTue, 14 May 2024 10:02 AM
share Share

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर के एक गांव में एक युवक हैंडपंप पर नहा रही लड़की का चुपके से वीडियो बना रहा था। अचानक लड़की की नजर उस पर पड़ गई तो वह अवाक रह गई। लड़की ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने के साथ मारने पीटने की धमकी देने लगा था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र का है। लड़की का कहना है कि रविवार को अपराह्न 3 बजे वह हैंडपंप पर नहा रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक चुपके से उसका वीडियो बना रहा था। जिस पर अचानक उसकी नजर पड़ गई। ख्‍ुद को पकड़ा जाना देखकर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की आरोपी युवक के घर पर उलाहना देने गई तो आरोपी और उसके परिवारीजनों ने गाली गलौज करते हुए पीटने के लिए दौड़ा लिया। लड़की भागकर वापस अपने घर पहुंची। इसके बाद वह थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 

क्‍या बोली पुलिस 
इस मामले में हरपुर-बुदहट थाने के एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें