Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP nikay chunav 2023: Whatever be the election in Bareilly BJP candidate needs Rajesh support

यूपी निकाय चुनाव : बरेली में चुनाव चाहे जो हो बीजेपी प्रत्याशी को चाहिए राजेश का साथ, जानें क्यों?

बरेली में संघ की पृष्ठभूमि से सक्रिय राजनीति में दाखिल होने वाले राजेश इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बरेली में चाहे जो भी चुनाव हो हर उम्मीदवार राजेश का साथ चाहिए

Deep Pandey हिन्दुस्तान, बरेलीWed, 19 April 2023 08:57 AM
share Share

बरेली में संघ की पृष्ठभूमि से सक्रिय राजनीति में दाखिल होने वाले राजेश अग्रवाल इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बरेली में चाहे जो भी चुनाव हो हर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल का साथ चाहता है। संघ और संगठन में गहरी पैठ रखने वाले राजेश की सांसद-विधायक, नगर निकाय व जिला पंचायत के साथ सभी चुनावों में दिलचस्पी रहती है। वे कई बार अपने सियासी दांव से विरोधियों को चौंका चुके हैं।

राजेश अग्रवाल सात बार विधायक और कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। भाजपा में वैश्य समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। बरेली की राजनीति राजेश अग्रवाल के ईद गिर्द घूमती है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी होने के बावजूद राजेश अग्रवाल बरेली की राजनीति में पल-पल की खबर रखते हैं। जिसको राजेश अग्रवाल का साथ मिला चुनाव दंगल में उसकी ताकत बढ़ी है।

भाजपा हाईकमान उम्मीदवारों के चयन में राजेश की राय लेते हैं। उनका सम्मान भाजपा के साथ विपक्षी दलों के नेता भी करते हैं। इन दिनों राजेश अग्रवाल नगर निकाय के चुनाव की रणनीति तैयार करने में व्यस्त हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें