Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Monsoon Update Heavy Rain with thunder Orange alert in many areas Weather change Temperature Decrease

UP Monsoon Update: यूपी में मॉनसून आते ही जमकर बारिश शुरू, इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश का इंतजार है। वहीं कई इलाकों में अब भी बारिश का थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 1 July 2024 07:29 AM
share Share

उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश का इंतजार है। सोमवार सुबह धूप के साथ उमस-गर्मी बढ़ी। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ दोपहर बाद शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अचानक मौसम करवट बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे और हवा की गति तेज होगी। कहीं झमाझम होगी तो कहीं केवल बूंदाबांदी से ही काम चलाना पड़ेगा। 

हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, प्रयागराज, झांसी, उरई, हमरीपुर, अलीगढ़, लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर समेत कई इलाकों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र कहना है कि चार जुलाई तक गरज, चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

बारिश से इन इलाकों में मौसम खुशनुमा होगा। हालांकि अब भी कई इलाके बारिश से वंचित रह जाएंगे। रविवार की रात में बादलों की लुकाछिपी होती रही, जिससे उमस भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में आंशिक उछाल के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस आंका गया। आज सुबह धूप निकली। दिन का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि 30 जून से मानसून पूरे यूपी में छा गया है। अब यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के साथ बाढ़ को लेकर भी सरकार सतर्क हो गई है। सीएम योगी ने सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें