Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lucknow School Video Viral Student Stuck in Drain rescued after half an Hour by breaking Ground watch

Video: स्कूल के बाहर खुले नाले में फंसा बच्चे का पैर, फर्श तोड़कर निकालने में छूटे पसीने

यूपी के लखनऊ में एक स्कूल के बाहर नगर निगम की लापरवाही से खुले नाले में बच्चे का पैर फंस गया। बच्चे को बचाने के लिए लगी टीम ने फर्श तोड़कर उसे निकाला। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आधे घंटे का समय लगा।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, लखनऊWed, 20 Sep 2023 12:07 PM
share Share

यूपी के महानगर लखनऊ में आज मोंटफोर्ट स्कूल के सामने नाले में एक बच्चा फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से उसको बाहर निकाला जा सका। नगर निगम की लापरवाही के कारण खुले नाले से ये हादसा हुआ। बच्चे की जान खतरे में आ गई। बताया गया कि नाले का ढक्कन टूटा होने के चलते स्कूली बच्चा उसमें गिर गया। बच्चे का पैर नाले पर लगे सीमेंटेड ढक्कन में फंस गया। जानकारी होते ही बच्चे को बचाने के लिए एक टीम लगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद ढक्कन तोड़कर बच्चे को निकाला गया।

घटना लखनऊ के माउंट फोर्ट स्कूल के पास की है। स्कूल के आगे खुला नाला बच्चे के लिए मुसीबत बन गया और उसकी जानपर बन आई। बच्चा स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था। अचानक उसका पैर नाले के ऊपर पड़े पत्थरों के बीच खाली जगह में पड़ा और नीचे फंस गया। नाले में पैर फंसने पर बच्चे ने बाहर निकालने की भी कोशिश की। लेकिन कई कोशिश के बाद भी वो बाहर नहीं आ पाया। दर्द से परेशान होकर बच्चा चींखने लगा। बच्चे की चींख सुनकर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसे बाहर खींचने की कोशिश की लेकिन सभी नाकाम रहे।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मिस्त्री को बुलाकर बच्चे को बचाने का काम शुरू किया। फर्श को तोड़ा गया। हालांकि इस दौरान बच्चा काफी दर्द में रहा। पत्थर पर चोट लगाए जाने के दौरान उसके पैर में भी कई बार झटका लगा और चींखने लगा। आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को कई जगह चोटे आईं थीं। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। मामले में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें