Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP IAS transfers continue Anurag Jain is the new CDO of Maharajganj

यूपी में आईएएस तबादले जारी, अनुराग जैन महराजगंज के नए CDO 

यूपी में आईएएस तबादले जारी है। योगी सरकार ने सोमवार को कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। अनुराग जैन महराजगंज के नए CDO बनाए गए हैं।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 8 July 2024 07:47 AM
share Share

यूपी में लोकसभा चुनाव के बाद अधिकारियों का फेरबदल जारी है। योगी सरकार ने सोमवार सोमवार को भी आईएएस अफसरों का तबादला किया है। आईएएस अनुराग जैन CDO अम्बेडकरनगर को महराजगंज का नया CDO बनाया गया है। IAS अनुराग जैन इससे पहले अम्बेडकरनगर जनपद के सीडीओ थे। IAS अनिल कुमार सिंह CDO लखीमपुर खीरी का तबादला CDO महराजगंज किया गया था। अनिल कुमार सिंह ने CDO महराजगंज का चार्ज नहीं लिया।अनिल सिंह को वेटिंग में डाला गया। 

इससे पहले नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने बीते सोमवार की देर रात छह और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। स्थानांतरित होने वाले आईएएस अफसरों में अजीत कुमार विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा व अमरनाथ उपाध्याय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद लखनऊ से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाए गए हैं। अर्पित उपाध्याय प्रतीक्षारत से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, नरेंद्र सिंह अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ बनाए गए हैं। धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ से अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं यूपी व चित्रलेखा सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन लखनऊ बनाए गए हैं।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें