Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Governor Anandi Ben Patel will stay in Prayagraj for three days from March 3 to 5

कल से तीन दिन प्रयागराज में रहेंगी यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, यह होगा पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार रात से शुक्रवार तक प्रयागराज में रहेंगी। राज्यपाल यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। साथ ही शृंग्वेरपुर धाम के मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगी।...

कल से तीन दिन प्रयागराज में रहेंगी यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, यह होगा पूरा शेड्यूल
Dinesh Rathour प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता, Mon, 1 March 2021 06:34 PM
हमें फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार रात से शुक्रवार तक प्रयागराज में रहेंगी। राज्यपाल यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। साथ ही शृंग्वेरपुर धाम के मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगी। राज्यपाल का विस्तृत कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास भेजा गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां सर्किट हाउस में ठहरेंगी। चार मार्च को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजयनगरम हॉल के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगी।

चार मार्च को ही संग्रहालय का निरीक्षण करेंगी। पांच मार्च शुक्रवार को राज्यपाल सुबह शृंग्वेरपुर धाम जाएंगी। इसके बाद रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम देखते हुए संग्रहालय व शृंग्वेरपुर में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। पर्यटन विभाग व पंचायती राज विभाग को स्वच्छता व अन्य इंतजाम के निर्देश प्रशासन की ओर से दिए गए हैं। सुरक्षा इंतजामों के लिए भी कहा गया है। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि राज्यपाल के आगमन की सूचना आ गई है। 
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें