Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Flood like Situation after Rain Ganga near danger mark in Agra Kasganj water Rise in 24 hours

UP Floods: गंगा उफान पर, 24 घंटे में इतना बढ़ा जलस्तर, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

UP Floods: गंगा उफान पर है। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कासगंज, नरौरा, बुलंदशहर और अनूपशहर के इलाकों और आस-पास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, कासगंजWed, 24 July 2024 05:27 AM
share Share

यूपी में कासगंज के नरौरा बैराज से गंगा में 86 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद 24 घंटे में नदी का जस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी में उफान के साथ ही प्रशासन ने गंगा घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बरौना गांव पर भी एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा बाढ़ से लोगों को बचाने का मॉकड्रिल किया जाएगा। मंगलवार को नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी सोरों के लहरा घाट से होकर गुजरना शुरू हो गया है। पटियाली क्षेत्र में गंगा इस समय उफान पर है। 

जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राहत आयुक्त ने बैठक कर बरौना पर मॉकड्रिल करने की तैयार की है। एसडीआरएफ के द्वारा बाढ़ की स्थिति में लोगों को कैसे बचाया जाएगा। एसडीआरएफ के जावान मॉकड्रिल करेंगे। राहत आयुक्त ने बाढ़ की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली है। जिला प्रशासन ने भी बाढ़ के दौरान सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने की जानकारी दी है। 

ये भी पढ़ें: संतकबीरनगर की बखिरा झील में तीन बच्चियां और तालाब में दो बहनें डूबीं, पांचों की मौत

पहाड़ों व अधिक बारिश होने की स्थिति में गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होगी। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि एसडीएम एसआरएफ के द्वारा बरौना गांव में 125 जुलाई का मॉकड्रिल करने की बात कही है। वहीं बुलंदशहर, अनूपशहर और नरौरा इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।

नरौरा में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश के कारण मंगलवार गंगा का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक बढ़कर 1.02 लाख क्यूसेक पर पहुंचने से खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। सोमवार को गंगा जल सतर 92301 क्यूसेक था, जो अब मंगलवार को 10 हजार क्यूसेक बढ़कर 102201 क्यूसेक पर पहुंच गया। इससे खादर क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं गंगा का जलस्तर और अधिक न बढ़ जाए। क्योंकि गंगा नदी कभी भी उफान पर आकर खादर क्षेत्र में तबाही मचा सकती है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें