Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP elections: Akhilesh Yadav spent Rs 10 lakhs and SP Singh Baghel spent Rs 12 lakhs in battle of Karhal seat

यूपी चुनाव: करहल की लड़ाई में अखिलेश ने 10 लाख तो बघेल ने 12 लाख रुपये खर्च किए

अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार के तौर पर 10,84,285 रुपये खर्च किए है जबकि उनके प्रतद्धिंदी भारतीय जनता...

Shivendra Singh वार्ता, इटावा मैनपुरSun, 27 Feb 2022 09:05 AM
share Share

अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार के तौर पर 10,84,285 रुपये खर्च किए है जबकि उनके प्रतद्धिंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल के इस चुनाव में 12,84,825 रुपये खर्च हुए हैं।

मैनपुरी की करहल विधानसभा हाट सीटों में से एक रही है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा। चुनाव खर्च के मामले में एसपी बघेल ने अखिलेश यादव को चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही पीछे छोड़ दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के चुनाव में खर्च करने की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये खर्च की गई है।

अखिलेश और एसपी बघेल ने अपने प्रचार अभियान को लोगों तक पहुंचने तक ही सीमित रखा। इस कारण खर्च में कमी दिख रही है। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च से जुड़ी यह जानकारी प्रशासन को सौंपे गए हिसाब के बाद सामने आई हैं। इस बार आयोग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को तीन बार चुनावी खर्च का ब्योरा देने के निर्देश दिए थे।

मैनपुरी के वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल ने बताया कि प्रत्याशियों की ओर से उपलब्ध कराए गए खर्च के ब्योरे की जांच की जा रही है। प्रशासन भी खर्च पर नजर बनाए हुए हैं। बसपा के कुलदीप नारायण ने 3,56,573 रुपये का खर्च दिखाया है। सर्वाधिक खर्च मैनपुरी सीट से बसपा प्रत्याशी गौरव नंद सविता ने दिखाया है। उन्होंने 23,09,603 रुपये का खर्च दिखाया है। इस सीट पर खर्च की तुलना में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं उन्होंने 20,64,643 रुपये का खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव राजू ने 13,47,983 रुपये का खर्च दिखाया है।

भोगांव विधानसभा सीट की बात करें तो यहां चुनाव खर्च में भाजपा प्रत्याशी और आबकारी रामनरेश अग्निहोत्री आगे हैं उन्होंने 16,29,615 रुपये का खर्च दिखाया है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की ममता राजपूत हैं उन्होंने 11,33,555 का खर्च दिखाया है। सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य ने 8,13,554 रुपये खर्च दिखाया है। वहीं, वोटर इंटरनेशनल पार्टी की अनीता का चुनावी खर्चा मात्र 10 हजार दिखाया गया है, जो पूरे जिले की विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम है।

किशनी विधानसभा सीट पर चुनाव खर्च में आशू दिवाकर आगे रहे हैं। 16 फरवरी तक उन्होंने 18,70,620 रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है। खर्च के मामले में वह पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया रहे हैं उन्होंने 9,56,033 रुपये का खर्च दिखाया है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के विनीत नारायण सिंह हैं उन्होंने 4,99,025 रुपये का खर्च दिखाया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें